Saturday , September 26 2026 12:48 AM
Home / News / भारत और रूस अपनी डेड इकनॉमी… दिल्ली और मॉस्को की दोस्ती से बौखलाए डोनाल्‍ड ट्रंप, अब दे डाली खुली धमकी

भारत और रूस अपनी डेड इकनॉमी… दिल्ली और मॉस्को की दोस्ती से बौखलाए डोनाल्‍ड ट्रंप, अब दे डाली खुली धमकी


भारत और रूस की दोस्ती से राष्ट्रपति ट्रंप तिलमिलाहट में हैं। उन्होंने कहा ‘मुझे फर्क नहीं पड़ता कि भारत रूस के साथ क्या करता है। मुझे बस इतना मतलब है कि वे मिलकर अपने मरी हुई अर्थव्यवस्थाओं को कैसे गिरा सकते हैं।’
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत और रूस को लेकर बेहद ही तीखी टिप्पणी की है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल प्लेटफॉर्म पर लिखा, ‘मुझे इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि भारत रूस के साथ क्या करता है। मुझे बस इतना मतलब है कि वे मिलकर अपने मरी हुई अर्थव्यवस्थाओं को कैसे गिरा सकते हैं।’ अमेरिकी राष्ट्रपति की ताजा टिप्पणी भारत के खिलाफ 25 प्रतिशत टैरिफ की घोषणा के बाद आई है। डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के रूस से तेल खरीदने को लेकर नाराज हैं। बुधवार को ही उन्होंने ब्रिक्स समूह में भारत की मौजूदगी को लेकर नाराजगी जताई थी और टैरिफ लगाने के पीछे इसे भी वजह बताया था।
ट्रंप की पोस्ट में भारत और रूस की गहरी दोस्ती को लेकर तिलमिलाहट साफ नजर आई। उन्होंने आगे लिखा, हमने भारत के साथ बहुत कम व्यापार किया है। उनके टैरिफ बहुत ऊंचे हैं, दुनिया में सबसे ऊंचे। इसी तरह रूस और अमेरिका भी लगभग कोई व्यापार नहीं करते। आइए इसे ऐसे ही रहने दें।’