
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के साथ जल्द व्यापार समझौता होने का भरोसा जताया है। ट्रंप ने कहा कि पहले व्यापार में पिछले असंतुलन के बावजूद, उन्हें पूरा विश्वास है कि अमेरिका और भारत के बीच आखिरकार कोई समझौता होगा। उन्होंने यह भी कहा कि उनके कार्यकाल में अमेरिका और भारत के बीच व्यापार स्थितियां बदल गई हैं और अब अमेरिका को खूब मुनाफा हो रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने पीएम मोदी की जमकर तारीफ की और उन्हें अच्छा दोस्त बताया।
भारत और अमेरिका में ट्रेड डील पर बोले ट्रंप – व्हाइट हाउस में दोनों देशों के बीच व्यापारिक संबंधों पर चर्चा करते हुए ट्रंप ने पत्रकारों से कहा, “मुझे आपके प्रधानमंत्री बहुत पसंद हैं। वह मेरे अच्छे दोस्त हैं और हमारी आपस में खूब बनती है। हमारे रिश्ते बहुत अच्छे हैं।” इस दौरान पीएम मोदी ने नई दिल्ली और वॉशिंगटन के बीच ट्रेड डील की उम्मीद जताई। उन्होंने दावा किया कि भारत ने अब तक व्यापारिक संबंधों का फायदा उठाया लेकिन अब हालात बदल चुके हैं।
सालों तक भारत ने अमेरिका का फायदा उठाया। उन्होंने हम पर बहुत ज्यादा टैरिफ लगाए और बदले में कुछ भी नहीं दिया। अब स्थिति उलट है और हम भारत के साथ व्यापार से काफी पैसा कमा रहे हैं।
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति – ट्रंप ने संकेत दिया कि पीएम मोदी के साथ अच्छे संबंध दोनों देशों के बीच किसी समझौते को बनाने में सहायक हो सकते हैं। अमेरिका-भारत व्यापार संबंधों को लेकर ट्रंप आशावादी नजर आए और कहा, “हम किसी समझौते तक पहुंच ही जाएंगे।”
अमेरिका-भारत में चल रही व्यापार वार्ता – अमेरिकी राष्ट्रपति की टिप्पणी ऐसे समय में आई है,जब दोनों देश आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और व्यापार से जुड़े मुद्दों को सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं। भारत और अमेरिका ने इसी सप्ताह 1 जून से 4 जून तक नई दिल्ली में चार दिनों की व्यापार वार्ता पूरी की। अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधि (USTR) के कार्यालय के अधिकारियों ने भारतीय समकक्षों के साथ कई मुद्दों पर बातचीत की।
दोनों पक्षों ने इन चर्चाओं को सार्थक बताया। साथ ही कहा कि अंतरिम समझौते को अंतिम रूप देने के प्रयास जारी हैं, जबकि एक व्यापक द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर भी काम आगे बढ़ रहा है। भारत में अमेरिकी राजदूद सर्जियो गोर ने कहा कि बातचीत अंतिम चरण में है और समझौते का केवल एक छोटा सा हिस्सा ही अभी सुलझाया जाना बाकी है।
Home / News / ‘भारत ने बहुत फायदा उठाया लेकिन अब हालात बदल चुके’, ट्रंप ने ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान, PM मोदी को बताया अच्छा दोस्त
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website