
भारत के हमले के बाद पाकिस्तान ने अपनी रक्षा के लिए अमेरिका के सामने गुहार लगाई है। वॉशिंगटन में पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल ने कबूल किया कि भारत की तकनीक बहुत आगे है और उससे मुकाबला करने के लिए अमेरिका से हथियार की मांग की।
भारत के मिसाइल हमले के बाद से पाकिस्तान घबराया हुआ है। उसे अब अपने भविष्य को लेकर डर सता रहा है और उसने अमेरिका से एडवांस हथियारों की मांग की है। एक 13 सदस्यीय पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल इन दिनों वॉशिंगटन पहुंचा है, जहां उसने अमेरिकी हथियारों की मांग की। पाकिस्तान के केंद्रीय मंत्री मुसादिक मलिक ने अमेरिका से उन्हें वायु रक्षा प्रणाली और लड़ाकू विमान देने का आग्रह किया है। इससे साफ पता चलता है कि पाकिस्तान भारत के खिलाफ जो डींग मार रहा था, वह बिल्कुल झूठी है और यही वजह है कि भविष्य में भारत के किसी हमले से बचने के लिए तैयारी में जुट गया है।
भारत 400 मिसाइलों के साथ आया – पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल ने कबूल किया है कि भारत का हमला बहुत बड़ा था और उसे भारी नुकसान हुआ। मलिक का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें कहते हुए सुना जा सकता है कि ‘भारत 80 फाइटर जेट के साथ आया था, हर जेट में 5 मिसाइलं थीं इनमें से कुछ परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम हैं। 400 मिसाइलें… आप सोच सकते हैं कि हमारा क्या होता। अगर हमारे पास वायु रक्षा प्रणाली नहीं होती, तो हम मलबे में दबे होते।’
भारत की तकनीक बहुत एडवांस – मलिक ने आगे कहा, ‘भारत जो तकनीक इस्तेमाल कर रहा है, वो बहुत एडवांस है। इसलिए हम कहते हैं कि लाओ, वे तकनीकें हमें दो। हम उन्हें आपसे खरीद लेंगे।’ पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री और पीपीपी के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी के नेतृत्व में पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल वॉशिंगटन में है, जो अमेरिकी अधिकारियों और सांसदों से बातचीत के लिए गया है। केंद्रीय मंत्री मलिक इस प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा है।
पाकिस्तान की खुली पोल – मलिक के बयान ने पाकिस्तान की पोल खोल दी है। एक तरफ पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ अपने देश के लोगों के सामने जीत का दावा कर रहे हैं, वहीं उनकी कैबिनेट के मंत्री अमेरिका से मदद मांग रहे हैं। शहबाज शरीफ ने तो हद ही कर दी और इस सैन्य टकराव के बाद पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर को फील्ड मार्शल की उपाधि से नवाज दिया।
Home / News / इंडिया 80 जेट और 400 मिसाइल के साथ आया… अमेरिका के सामने हथियारों के लिए गिड़गिड़ाया पाकिस्तान, भारत की तकनीक बहुत आगे
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website