Tuesday , April 28 2026 12:23 AM
Home / News / India / भारत को रूस से मिल सकती है R-37M अल्ट्रा लॉन्ग रेंज मिसाइलें, चीन-पाकिस्तान की चिंता बढ़ना तय

भारत को रूस से मिल सकती है R-37M अल्ट्रा लॉन्ग रेंज मिसाइलें, चीन-पाकिस्तान की चिंता बढ़ना तय


भारत और रूस के बीच कथित तौर पर एक बड़ा रक्षा समझौता हुआ है। इसमें भारत को रूस से बहुत लंबी दूरी की मिसाइलें मिलने जा रही हैं। हालांकि अभी तक इस डील का किसी भी पक्ष की ओर से आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है लेकिन ऐसी रिपोर्ट हैं कि समझौते पर चीजें फाइनल हो चुकी हैं। रूस की R-37M अल्ट्रा-लॉन्ग-रेंज मिसाइलें भारत की खासतौर से चीन और पाकिस्तान का मुकाबला करने में मदद कर सकती हैं।
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के मुताबिक, भारत ने रूस से मिसाइल खरीद सौदा किया है, जो एयरक्राफ्ट को निशाना बनाती हैं। रूस ने 1.2 अरब अमेरिकी डॉलर के सौदे में रूस से 300 R-37M अल्ट्रा-लॉन्ग-रेंज एयर-टू-एयर मिसाइलों के निर्यात को मंजूरी दी है। यह सौदा ऐसे समय हुआ है, जब पाकिस्तान और चीन हथियारों में तालमेल बढ़ा रहे हैं। इससे भारत की चिंता बढ़ी है लेकिन ये मिसाइलें भारत को मिलीं तो उल्टा चीन-पाकिस्तान की फिक्र बढ़ सकती है।
R-37M मिसाइल की खासियत – रूसी मीडिया के अनुसार, R-37M सबसे लंबी दूरी की एयर-टू-एयर मिसाइलों में से एक है। इसकी ऑपरेशनल रेंज तकरीबन 300-400 किमी (185-250 मील) है। इस मिसाइल का इस्तेमाल हवाई अर्ली-वॉर्निंग और टैंकर एयरक्राफ्ट को निशाना बनाने के लिए किया जा सकता है। यह काफी सटीकता से दुश्मन जेट को निशाना बनाती है।
यह रूसी मिसाइल ध्वनि की गति से छह गुना तेज चल सकती है। इसे रूसी Su-30MKI लड़ाकू विमानों से लॉन्च करने के लिए डिजाइन किया गया है। रूस का यह विमान भारतीय वायु सेना का अहम हिस्सा है। रिसर्च फेलो शौनक सेठ का मानना है कि R-37M भारत को अहम ऑपरेशनल बढ़त दे सकती है