
होर्मुज जलडमरूमध्य में UAE के दो तेल टैंकरों पर ईरानी मिसाइल हमले में एक भारतीय क्रू मेंबर की मौत हो गई है। संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी दी है। हमले में 6 भारतीयों समेत आठ अन्य घायल हुए हैं। UAE के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि ‘मोम्बासा’ और ‘अल बहिया’ नाम के तेल टैंकरों सो उस समय निशाना बनाया गया, जब वे ओमान के समुद्री इलाके में जलडमरूमध्य के दक्षिणी रास्ते से गुजर रहे थे।
मिसाइल हमले से टैंकरों में लगी आग – रिपोर्टों के अनुसार, जिस भारतीय क्रू मेंबर की मौत हुई है, वे मोम्बासा जहाज पर तैनात थे। मंत्रालय ने 8 लोगों के घायल होने की जानकारी दी है, जिसमें 6 भारतीय हैं, जबकि दो यूक्रेनी हैं। घायलों में चार को गंभीर चोटें आई हैं। ईरान के मिसाइल हमलों की वजह से दोनों टैंकरों में आग लग गई और उन्हें काफी नुकसान हुआ। हालांकि, चालक दल के सदस्य आग पर काबू पाने में कामयाब रहे।
UAE ने दी जवाबी कार्रवाई की चेतावनी – हमले के बाद UAE ने एक बयान में इसकी कड़ी निंदा की और चेतावनी दी कि उसे जवाबी कार्रवाई करने का अधिकार है। हमले को अंतराष्ट्रीय कानून का गंभीर उल्लंघन बताते हुए UAE के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि देश अपनी संप्रभुता, सुरक्षा और समुद्री हितों की रक्षा के लिए सभी जरूरी कदम उठाएगा। बयान में कहा गया कि “UAE किसी भी खतरे का सामना करने और क्षेत्रीय स्थिरता को नुकसान पहुंचाने वाली कार्रवाइयों का कड़ा जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार है।”
ईरान का यह ताजा हमले ऐसे समय में हुआ है, जब वॉशिंगटन और तेहरान के बीच तेजी से बढ़ा है। सोमवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान की नौसैनिक घेराबंदी फिर से शुरू करने की घोषणा की। इसके साथ ही अमेरिकी सेना ने लगातार तीसरी रात ईरान पर हमला किया है। सेंट्रल कमांड ने एक बयान में बताया कि उसने एक बार फिर ईरान पर हमले शुरू किए हैं। ये हमले भारतीय समयानुसार मंगलवार सुबह तड़के 3 बजकर 15 मिनट पर शुरू हुए।
Home / News / India / होर्मुज स्ट्रेट में ईरानी हमले में भारतीय क्रू मेंबर की मौत, 8 घायल, UAE के तेल टैंकरों पर तेहरान ने दागी मिसाइल
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website