Friday , April 24 2026 11:08 PM
Home / News / भारतीयों को ईरान यात्रा न करने की सलाह, दूतावास ने जारी की लेटेस्ट एडवाइजरी और हेल्पलाइन नंबर

भारतीयों को ईरान यात्रा न करने की सलाह, दूतावास ने जारी की लेटेस्ट एडवाइजरी और हेल्पलाइन नंबर


भारत सरकार ने ईरान में बढ़ते क्षेत्रीय तनाव के बीच अपने नागरिकों के लिए सख्त एडवाइजरी जारी की है। तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने साफ तौर पर कहा है कि भारतीय नागरिक फिलहाल ईरान की यात्रा बिल्कुल न करें, चाहे वह हवाई मार्ग से हो या सड़क मार्ग से। दूतावास ने यह एडवाइजरी ऐसे समय में जारी की है जब भारत और ईरान के बीच कुछ उड़ानों के शुरू होने की खबरें सामने आ रही हैं। इसके बावजूद सरकार ने स्पष्ट किया है कि मौजूदा हालात को देखते हुए यात्रा करना जोखिम भरा हो सकता है।
एडवाइजरी में कहा गया है कि क्षेत्रीय तनाव के कारण एयरस्पेस पर कई तरह की पाबंदियां और ऑपरेशनल अनिश्चितताएं बनी हुई हैं। इसका सीधा असर अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर पड़ रहा है, जिससे यात्रियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।
ईरान में मौजूद भारतीयों को देश छोड़ने की सलाह – भारतीय दूतावास ने ईरान में रह रहे सभी भारतीय नागरिकों को भी जल्द से जल्द देश छोड़ने की सलाह दी है। उन्हें निर्देश दिया गया है कि वे निर्धारित जमीनी सीमा मार्गों (Land Border Routes) के जरिए, दूतावास के समन्वय में सुरक्षित तरीके से बाहर निकलें।
आपात स्थिति में संपर्क के लिए हेल्प लाइन नंबर – साथ ही किसी भी तरह की सहायता या जानकारी के लिए दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर 989128109115, 989128109109, 989128109102, 989932179359 भी जारी किए हैं। ईमेल cons.tehran@mea.gov.in के जरिए भी संपर्क कर सकते हैं। नागरिकों से अपील की गई है कि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत इन नंबरों पर संपर्क करें और आधिकारिक दिशा-निर्देशों का पालन करें।