
इंडोनेशिया के बाली द्वीप में माउंट अंगुग ज्वालामुखी में विस्फोट शुरू हो गया है। इसके चलते इंडोनेशिया में सभी फ्लाइटों को रद्द कर दिया गया है। एेसे में 5 हजार से ज्यादा यात्री एयरपोर्ट पर फंग गए हैं। वहीं, ज्वालामुखी के आस-पास रहने वाले 24 हजार लोगों दूसरी जगह शिफ्ट किया जा रहा है।
बाली में गुगुरा राय अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के प्रवक्ता एआर अय्यसन ने कहा कि, निवासियों को द्वीप के आसपास से खाली किया गया है, जबकि पुलु लंबोक पर लंबोक अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, सभी फ्लाइटें रद्द करने से 5,500 यात्रियों एयरपोर्ट पर फंस गए हैं। उडा़ने रद्द होने के चलते यहां बड़ी संख्या में भारतीयों के फंसे होने की आशंका है। हालांकि उनकी संख्या को लेकर अभी कोई पुष्टी नहीं हो सकी है।
इंडोनेशिया की राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी ने बताया कि अगुंग पर्वत में शनिवार को तीन बार आग भड़क उठी, जो 4,000 मीटर की ऊंचाई तक पहुंच गया। एजेंसी ने बताया कि पहला विस्फोट शनिवार को स्थानीय समय अनुसार सुबह 4:30 बजे हुआ।
इसके चलते इंडोनेशिया में सभी फ्लाइटों को रद्द कर दिया गया है। एेसे में यहां कई भारतियों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। वहीं, ज्वालामुखी के आस-पास रहने वाले 24 हजार लोगों दूसरी जगह शिफ्ट किया जा रहा है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website