Wednesday , June 17 2026 4:03 AM
Home / Sports / इंजमाम के भतीजे ने लगाया शतक, पाकिस्तान की जिम्बाब्वे पर बड़ी जीत

इंजमाम के भतीजे ने लगाया शतक, पाकिस्तान की जिम्बाब्वे पर बड़ी जीत


बुलावायो : पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर इंजमाम उल हक के भतीजे इमाम उल हक के शतक तथा लेग स्पिनर शादाब खान की शानदार गेंदबाजी से पाकिस्तान ने पहले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में यहां जिम्बाब्वे को 201 से करारी शिकस्त दी। इससे पहले टॉस हारने के बाद बल्लेबाजी के लिए निमंत्रित पाकिस्तानी टीम की ओर से इमाम और फखर ने पारी की शुरुआत की। दोनों ने शुरू से ही जिम्बाब्वे के गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा और मैदान के चारों ओर शॉट लगाए। 25वें ओवर में जब फखर जमां लियाम रोची ने अपने ही गेंद पर कैच किया तब टीम का स्कोर 113 रन हो चुका था। खफर ने 70 गेंदों में सात चौकों की मदद से 60 रन बनाए।
पहली विकेट गिरने के बाद क्रीज पर आए बाबर आजम ने भी कुछ अच्छे शॉट लगाए लेकिन 34वें ओवर में वह मस्काजदा की खूबसूरत गेंद पर चिबाहबा को कैच थमा बैठे। शोएब मलिक ने 22 रन बनाए। अंत के ओवरों में आसिफ अली ने जरूर हाथ खोले। उन्होंने 25 गेंदों में चार चौके और दो छक्कों की मदद से 46 रन बनाए। पाकिस्तानी कप्तान सरफराज अहमद 9 गेंद में 13 रन बनाकर अंत तक नाबाद रहे। इस तरह पाकिस्तान ने अपनी पारी में सात विकेट के नुकसान पर 308 रन बनाए।
जिम्बाब्वे की टीम इसके जवाब में 35 ओवर में 107 रन पर ढेर हो गई। उसकी तरफ से रेयान मर्रे ने सर्वाधिक नाबाद 32 रन बनाए। शादाब ने 32 रन देकर चार जबकि उस्मान खान और फहीम अशरफ ने दो-दो विकेट लिए। पाकिस्तान ने इस तरह से पांच मैचों की श्रृंखला में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली है।