Friday , April 19 2024 9:20 AM
Home / Sports / आईपीएल 2020 : जानें किस टीम ने कौन-से प्लेयर छोड़े, किसने कौन से किए रिटेन

आईपीएल 2020 : जानें किस टीम ने कौन-से प्लेयर छोड़े, किसने कौन से किए रिटेन


इंडियन प्रीमियर लीग के 2020 सीजन को लेकर सभी प्रमुख आठ फ्रैंचाइजी ने अपने रिटेल और रिलीज खिलाडिय़ों की सूची जारी कर दी है। मुंबई इंडियंस ने युवराज समेत 12 खिलाडिय़ों को रिलीज कर दिया है। देखें किस टीम ने किसे छोड़ा और किसे किया रिटेन-
किंग्स इलेवन पंजाब : मिलर और कुरेन भी रिलीज
किंग्स इलेवन पंजाब ने डेविड मिलर को 8 आईपीएल सत्र के बाद जबकि उनके साथ इंग्लैंड के सैम कुरेन और आस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज एंड्रयू टाई को भी रिलीज कर दिया है। तमिलनाडु के रहस्यमयी स्पिनर वरूण चक्रवर्ती को भी रिलीज कर दिया गया है जिन्हें 8.4 करोड़ रुपए में खरीदा गया था।
रिटेन किए गए : क्रिस गेल।
दिल्ली कैपिटल्स : बरकरार रखे 14 खिलाड़ी, 9 रिलीज
दिल्ली कैपिटल्स ने 14 खिलाडिय़ों को बरकरार रखा है और नौ खिलाडिय़ों को रिलीज कर दिया है।
रिटेन किए : शिखर धवन, पृथ्वी शा, श्रेयस अय्यर, रिषभ पंत, इशांत शर्मा, अजिंक्या रहाणे, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल और अमित मिश्रा, हर्षल पटेल, आवेश खान कैगिसो रबादा, कीमो पॉल और संदीप लेमीछाने को बरकरार रखा है।
रिलीज किए : हनुमा विहारी, जलज सक्सेना, मंजोत कालरा, अंकुश बैंस, नाथू सिंह और बंडारु अय्यपा, क्रिस मोरिस, कॉलिन इनग्राम और कॉलिन मुनरो।
दिल्ली ने इस सत्र में रविचंद्रन अश्विन को किंग्स इलेवन पंजाब से और अजिंक्या रहाणे को राजस्थान रॉयल्स से लिया था।
राजस्थान रॉयल्स : स्मिथ करेंगे अगले साल कप्तानी
स्टीवन स्मिथ आईपीएल के 2020 में राजस्थान रॉयल्स टीम की कप्तानी करेंगे। राजस्थान ने 11 खिलाडिय़ों को बरकरार तो 11 को रिलीज किया है। अजिंक्या रहाणे दिल्ली कैपिटल्स में जाएंगे। जबकि राजस्थान ने दिल्ली से मयंक मारकंडे और ऑलराउंडर राहुल तेवतिया को लिया है। खिलाडिय़ों की ट्रेडिंग में राजस्थान ने धवल कुलकर्णी को मुंबई इंडियंस को दिया है और अंकित राजपूत को पंजाब टीम से लिया है।
रिटेन किए : स्टीवन स्मिथ, संजू सैमसन, जोफ्रा आर्चर, बेन स्टोक्स, जोस बटलर, रियान पराग, शशांक सिंह, श्रेयस गोपाल, महिपाल लोमरोर, वरुण आरोन और मनन वोहरा।
रिलीज किए : एश्टन टर्नर, ओशाने थॉमस, शुभम रंजने, प्रशांत चोपड़ा, ईश सोढ़ी, आर्यमन बिरला, जयदेव उनादकट, राहुल त्रिपाठी, स्टुअर्ट बिन्नी, लियाम लिविंगस्टोन और सुद्धेशन मिथुन।
चेन्नई सुपरकिंग्स : बिलिंग्स, विली और मोहित रिलीज
चेन्नई सुपरकिंग्स ने इंग्लैंड के क्रिकेटर सैम बिलिंग्स और डेविड विली, मोहित शर्मा, ध्रुव शोरे और चैतन्य बिश्नोई को रिलीज किया है। सीएसके के पास अब नीलामी के दौरान 14.6 करोड़ रुपए की उपलब्ध राशि होगी।
रिटेन किए : कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, सुरेश रैना, रविंद्र जडेजा, हरभजन सिंह, अम्बाती रायुडू, मुरली विजय, केदार जाधव, दीपक चाहर, शारदुल ठाकुर, वेस्टइंडीज के आल राउंडर ड्वेन ब्रावो और आस्ट्रेलियाई आल राउंडर शेन वाटसन।
मुंबई इंडियन्स : युवराज, अल्जारी जोसेफ भी रिलीज

मुंबई इंडियन्स ने 12 खिलाडिय़ों को रिलीज किया है।
रिलीज खिलाड़ी हैं- एविन लुईस, एडम मिल्ने, जैसन बेहरनडोर्फ, ब्यूरन हैंड्रिक्स, बेन कटिंग, युवराज सिंह, मयंक मारकंडे, बरिंदर शरण, राशिख सलाम, पंकज जसवाल, सिद्धेश लाड और अल्जारी जोसफ।
-आईपीएल ट्रेडिंग विंडो में यह टीम ट्रेंट बोल्ट, शेरफाने रदरफोर्ड और धवल कुलकर्णी को टीम से जोड़ चुकी है जबकि स्पिनर मयंक मार्कंडेय और बल्लेबाज सिद्धेश लाड को दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइटराइडर्स को दे दिया है।
कोलकाता नाइट राइडर्स : उथप्पा और लिन रिलीज
कोलकाता नाइट राइडर्स ने रोबिन उथप्पा और क्रिस लिन को रिलीज कर दिया है। कोलकाता ने इनके अलावा एनरिच नोत्र्जे, कार्लोस ब्रैथवेट, जो डेनली, के सी करियप्पा, मैट कैली, निखिल नायक, पीयूष चावला, पृथ्वी राज यारा और श्रीकांत मुंडे को भी रिलीज किया है।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु : 12 खिलाड़ी रिलीज
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेल स्टेन सहित 12 खिलाडिय़ों को रिलीज कर दिया है। अब उसके पास एबी डीविलियर्स और मोईन अली के रुप में दो विदेशी खिलाड़ी ही रह गए हैं।
रिलीज किए : बेंगलुरु टीम ने अक्षदीप नाथ, कॉलिन डी ग्रैंडहोम, डेल स्टेन, हैनरिक क्लासेन, हिम्मत सिंह, कुलवंत खेजरोलिया, माकर्स स्टोयनिस, मिलिंद कुमार, नाथन कोल्टर नाइल, प्रयार रे बर्मन, शिमरॉन हेत्माएर और टिम साउदी।

नीलामी में 73 खिलाडिय़ों खरीदने पर खर्च होंगे 207 करोड़
आईपीएल के 13वें सत्र के लिए 19 दिसंबर को कोलकाता में होने वाली नीलामी से पहले आठ टीमों ने शुक्रवार को रिटेन किए गए खिलाडिय़ों और रिलीज किए गए खिलाडिय़ों की घोषणा कर दी। आठ टीमों ने कुल 35 विदेशी खिलाडिय़ों सहित 127 खिलाडिय़ों को रिटेन किया है जबकि नीलामी में 29 विदेशी खिलाडिय़ों सहित 73 खिलाडिय़ों को खरीदनेे पर बोली लगेगी। आठ टीमें 472.35 करोड़ रुपए खर्च कर चुकी है और नीलामी में खरीद के लिए उनके पास 207.65 करोड़ रुपये का पर्स बचा है।

इस टीम ने इतने खिलाड़ी किए रिटेन
चेन्नई सुपर किंग्स : 20
दिल्ली कैपिटल्स : 14
किंग्स इलेवन पंजाब : 16
कोलकाता नाइट राइडर्स : 14
मुंबई इंडियंस : 18
राजस्थान रॉयल्स : 14
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु : 13
सनराइजर्स हैदराबाद : 18

इतने खिलाड़ी खरीदने होंगे
चेन्नई सुपर किंग्स : 5
दिल्ली कैपिटल्स : 11
किंग्स इलेवन पंजाब : 9
कोलकाता नाइट राइडर्स : 11
मुंबई इंडियंस : सात
राजस्थान रॉयल्स : 11
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु : 12
सनराइजर्स हैदराबाद : 7

इतने पैसे बचे
चेन्नई सुपर किंग्स 14.60 करोड़।
दिल्ली कैपिटल्स 27.85 करोड़।
किंग्स इलेवन पंजाब 42.70 करोड़।
कोलकाता नाइट राइडर्स 35.65 करोड़।
मुंबई इंडियंस 13.05 करोड़।
राजस्थान रॉयल्स 28.90 करोड़।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 27.90 करोड़।
सनराइजर्स हैदराबाद 17 करोड़।