Tuesday , September 29 2026 11:49 PM
Home / Sports / आईपीएल फ्रेंचाइजी के मालिकों की 16 अप्रैल को बैठक, मेगा ऑक्शन समेत इन मुद्दों पर होगी चर्चा

आईपीएल फ्रेंचाइजी के मालिकों की 16 अप्रैल को बैठक, मेगा ऑक्शन समेत इन मुद्दों पर होगी चर्चा


बीसीसीआई ने 16 अप्रैल को अहमदाबाद में अनौपचारिक बैठक के लिए 10 आईपीएल टीमों के मालिकों को आमंत्रित किया है। इसमें फ्रेंचाइजी के लिए नीलामी राशि में संभावित बढोतरी और खिलाड़ियों को टीम में बनाए रखने पर चर्चा हो सकती है। यह बैठक नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच मैच से इतर होगी। बीसीसीआई के अधिकारी ने से कहा, ‘आईपीएल टीम के मालिकों को अनौपचारिक बैठक के लिए आमंत्रित किया गया है। इस बैठक का कोई निर्धारित एजेंडा नहीं है। आईपीएल अपने दूसरे महीने में होगा, इसलिए यह सभी हितधारकों के लिए एक साथ आने का अच्छा समय होगा।’
क्या होगा मीटिंग का एजेंडा? – इस दौरान इस साल के अंत में होने वाली मेगा ऑकक्शन को लेकर संभावित चर्चा हो सकती है। इसमें खिलाड़ियों को अपनी टीम के साथ जोड़े रखने और नीलामी रकम में संभावित वृद्धि के मुद्दे पर बातचीत हो सकती है। फिलहाल टीमें खिलाड़ियों पर 100 करोड़ रुपये खर्च कर सकती हैं। बैठक में बीसीसीआई सचिव जय शाह, अध्यक्ष रोजर बिन्नी और आईपीएल चेयरमैन शामिल होंगे। मौजूदा समय में टीमों को प्रत्येक बड़ी नीलामी से पहले चार खिलाड़ियों को बनाए रखने की अनुमति है।