Sunday , September 13 2026 2:02 AM
Home / Entertainment / डाइटिंग में विश्वास नहीं करती इरीना शायक

डाइटिंग में विश्वास नहीं करती इरीना शायक


लॉस एंजेलिस। मॉडल इरीना शायक डाइटिंग में विश्वास नहीं करती और वह बेटी लिया को जन्म देने के बाद हैमबर्गर और पिज्जा सभी कुछ खा रही हैं।

शायक ने ईटीऑनलाइन डॉट कॉम को बताया, ‘‘मैं डाइटिंग में विश्वास नहीं करती। मुझे लगता है कि जब आपको हैमबर्गर, पिज्जा या स्पेनिश जैमन खाने का मन करे तो आपको खा लेना चाहिए। यही सीक्रेट है, अपने जीवन का आनंद लो और खाने और काम करने की शैली के बीच संतुलन बैठाओ।’’

शायक अभिनेता ब्रैडली कूपर (43) को 2015 से डेट कर रही हैं। हालांकि, दो साल पहले इस जोड़े की शादी करने की अफवाहें जोरों पर थी लेकिन शायक ने शादी की योजनाओं पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।