Saturday , September 12 2026 7:06 PM
Home / Entertainment / ‘आयरन मैन’ एक्टर रॉबर्ट डाउनी जूनियर के पिता का निधन, 85 की उम्र में ली अंतिम सांस

‘आयरन मैन’ एक्टर रॉबर्ट डाउनी जूनियर के पिता का निधन, 85 की उम्र में ली अंतिम सांस


बॉलीवुड के बाद अब हॉलीवुड इंडस्ट्री से भी एक बुरी खबर सामने आ रही है। दुनिया में ‘आयरन मैन’ के नाम से मशहूर हॉलिवुड स्टार रॉबर्ट डाउनी जूनियर के पिता रॉबर्ट डाउनी सीनियर का निधन हो गया है। वह अभी 85 साल के थे। पिता के निधन की जानकारी उनके रॉबर्ट डाउनी ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दी है।
एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पिता की एक मोनोक्रोम तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘बॉब डी. सीनियर 1936-2021। पिछली रात पिताजी पार्किंसन की कहर को सहने के बाद नींद में ही शांति से गुजर गए। वह बहुत ही आशावादी थे। रोज़मेरी रोजर्स डाउनी, आप एक महात्मा थे। हमारे विचार और प्रार्थनाएं आपके साथ हैं।’
बता दें, रॉबर्ट डाउनी सीनियर का जन्म न्यूयार्क शहर में हुआ था। पहले उनका नाम रॉबर्ट एलियास जूनियर था। वह सेना में भर्ती होना चाहते थे, इसलिए उन्होंने अपना नाम बदलकर अपने सौतेले पिता का नाम रख लिया था। सेना में काम करने के बाद वह न्यूयार्क में रहने लगे थे, जहां उन्होंने फिल्म मेकिंग में अपना हाथ आजमाया था।