Saturday , April 25 2026 7:40 AM
Home / News / क्या इजरायल निकाल रहा है हमास आतंकियों की लाशों से अहम अंग? रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा

क्या इजरायल निकाल रहा है हमास आतंकियों की लाशों से अहम अंग? रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा


इजरायल ने हमास के आतंकियों के शरीर से कई अहम अंग निकालकर शव गाजा वापस भेजे हैं। फिलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को गाजा में मारे गए और इजरायल ले जाए गए 80 फिलिस्तीनियों के शव मिलने की पुष्टि करने के साथ ही ये दावा किया है। मंत्रालय ने कहा है कि आईडीएफ ने बुधवार को गाजा में जो शव लौटाए, उनमें महत्वपूर्ण अंग गायब थे। हमास संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय के हवाले से कई की गई मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि गाजा के अफसरों को लौटाए गए शव क्षत-विक्षत थे और उनके कई महत्वपूर्ण अंग हटा दिए गए थे।
क्रॉनिकल, अल-मयादीन और अल-जजीरा सहित कई आउटलेट्स ने दावा किया है कि इजरायल अवैध रूप से शवों से अंगों को अलग कर रहा है। तुर्की मीडिया आउटलेट्स पॉलिटिक्सटुडे और अनादोलु ने दावा किया है कि जीपीओ ने इजरायल के रवैये पर चुप्पी के लिए रेड क्रॉस सहित गाजा में सक्रिय अंतरराष्ट्रीय संगठनों की चुप्पी की आलोचना की है। इन रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया है कि हो सकता है इजरायल मानव अंगों के अवैध व्यापार के लिए ये सब कर रहा है।
80 लाशों को लौटाने पर इजरायल ने क्या कहा – इजरायली सेना के प्रवक्ता ने कहा है कि युद्ध के दौरान बंधकों और लापता व्यक्तियों का पता लगाने की पहचान प्रक्रिया के लिए शवों को इजरायल ले जाया गया है। वह इस बात की पुष्टि करने के बाद शव लौटा रहा है कि वे 7 अक्टूबर के नरसंहार के दौरान हमास द्वारा उठाए गए इजरायली बंधक नहीं थे। प्रवक्ता ने कहा कि हत्या किए गए लोगों की पहचान करने में कठिनाइयों के कारण उन शवों को फोरेंसिक पहचान के लिए इजरायल भेजना आवश्यक हो जाता है। इजरायली ना निकलने पर शवों को लौटा दिया गया है।
बता दें कि इजरायल पर मानव अंगों की तस्करी का आरोप नया नहीं है। इसी साल नवंबर में सुपरमॉडल गिगी हदीद ने दावा किया था कि इजरायल वर्षों से मृत फिलिस्तीनियों के अंगों को निकाल रहा है। उन्होंने एक दशक पुरानी समाचार जांच का संदर्भ दिया जो 2000 के दशक की शुरुआत में इजराइली टेलीविजन पर प्रसारित हुई थी। हालांकि बाद में उन्होंने पोस्ट हटा ली थी। कई इस तरह की मीडिया रिपोर्ट भी आती रही हैं, जिनमें इजरायल में मानव अंगों को निकाल लेने का दावा किया गया है। इन रिपोर्ट्स और दावों को अब एक बार फिर से हवा मिल गई है।