Thursday , August 27 2026 10:41 AM
Home / Spirituality / दिखने में साधारण लेकिन खास है नारियल, तिजोरी में भर देता है धन ही धन

दिखने में साधारण लेकिन खास है नारियल, तिजोरी में भर देता है धन ही धन

13
तंत्र-मंत्र, टोने-टोटके और ज्योतिष में बहुत सारी ऐसी वस्तुएं हैं जिनका उपयोग करके मनचाही इच्छाएं पूरी की जाती है। ये चीजें दिखने में साधारण लगती हैैं लेकिन होती बहुत खास हैं जैसे की नारियल। ये तिजोरी में भर सकता है धन ही धन

* सनातन धर्म में की जाने वाली कोई भी पूजा या अनुष्ठान नारियल के अभाव में पूर्ण नहीं माना जाता। नारियल को छिलने पर उसमें तीन धारियां पाई जाती हैं लेकिन एक वशिष्ट नारियल में दो धारियां व एक आंख होती है। इस नारियल को महालक्ष्मी का प्रिय “एकाक्षी” नारियल कहा जाता है। जिस व्यक्ति के पास एकाक्षी नारियल होता है उसके पास महालक्ष्मी स्वयं निवास करती हैं। चमत्कारी नारियल को तिजोरी में रखने से कभी धन की कमी नहीं होती।

* लघु नारियल आम नारियल से आकार में थोड़ा छोटा होता है। अधिकतर टोने-टोटकों में लघु नारियल का प्रयोग किया जाता है। यदि चिरकाल तक लक्ष्मी को घर में स्थापित करना चाहते हैं अथवा धन, वैभव व समृद्धि की चाह रखते हैं तो 5 लघु नारियल घर के पूजा घर में स्थापित करें, उन पर केसर का तिलक लगाएं और प्रत्येक नारियल पर तिलक करते वक्त 27 बार निम्न लिखित मंत्र का मन ही मन जाप करते रहें-

मंत्र- ऐं ह्लीं श्रीं क्लीं

* 11 लघु नारियल नए पीले कपड़े में बांधकर रसोई घर के पूर्वी कोने में बांध दें। इस उपाय से घर में अन्नपूर्णा माता का वास होता है। जिससे अन्न से भंडार भरे रहते हैं। जो जन भगवती अन्नपूर्णा की शरण ग्रहण करता है उसका घर कभी भी धन-धान्य से वंचित नहीं होता। मां का आशीष सदा उस घर पर बना रहता है। जिससे तिजोरी भरी रहती है और घर में खुशहाली की वर्षा होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *