Friday , September 11 2026 12:13 PM
Home / Entertainment / Bollywood / जैकलीन को लेकर ड्राइव पर निकले सुशांत सिंह राजपूत, करण जौहर ने दिखाई झलक

जैकलीन को लेकर ड्राइव पर निकले सुशांत सिंह राजपूत, करण जौहर ने दिखाई झलक


बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत और जैकलीन जल्द ही एकसाथ स्क्रीन शेयर करते दिखेंगे। ये दोनों स्‍टार्स करण जौहर की आने वाली फिल्‍म ‘ड्राइव’ में नजर आने वाले हैं। करण जौहर ने ट्‍वीट करके जानकारी दी और दोनों इन दोनों स्‍टार्स की एक तस्‍वीर भी शेयर की। जो कि सोशल साईट पर खूब वायरल हो रही है। करण ने लिखा, ‘तरुण मनसुखानी निर्देशित ‘ड्राइव’… सुशांत और जैकलिन की फिल्म की शूटिंग आज (बुधवार) से शुरू।’

करण जौहर इस फिल्‍म के प्रोड्यूसर होंगे और तरुण मनसुखानी इस फिल्‍म के डायरेक्टर हैं। बता दें तरुण मनसुखानी करीब सात साल बाद वापसी कर रहे हैं और वह काफी उत्सुक भी हैं और अपनी इस एक्साइटमेंट को उन्होंने ट्विटर पर जाहिर भी किया।

तरुण ने लिखा सात साल 345 दिनों बाद मैं सेट पर वापस। तरुण मनसुतखानी ने आखिरी बार फिल्म दोस्ताना को डायरेक्ट किया था और यह फिल्म हिट भी हुई थी। करण ने ट्विटर पर एक तस्वीर शेयर करते हुए अपने इस नए प्रोजेक्ट के बारें में बताया। इस तस्वीर में सुशांत और जैकलीन पीछे हाथ में क्लैपर बोर्ड पकड़े हुए नजर आ रहे हैं।