Sunday , August 16 2026 11:08 AM
Home / News / PM पद पर रहते मां बनी जेसिंडा ने अपनी बच्ची का नाम रखा ‘नेवे’

PM पद पर रहते मां बनी जेसिंडा ने अपनी बच्ची का नाम रखा ‘नेवे’


ऑकलैंडः न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न ने अपनी बेटी का नाम नेवे रखा है। बेटी के जन्म के बाद प्रधानमंत्री को अस्पताल से आज छुट्टी मिल गई। प्रधानमंत्री को उम्मीद है एक समय ऐसा भी आएगा जब पदभार संभाल रही महिला का बच्चे को जन्म देना कोई अछ्वुत बात नहीं रहेगी।
गुरुवार को अपनी बच्ची को जन्म देने के बाद से पहली बार सार्वजनिक तौर पर बात करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्होंने और उनके पति क्लार्क गेफोर्ड ने बच्ची का नाम नेवे टी अरोहा आर्डर्न गेफोर्ड रखा है। यह दंपति की पहली संतान है। प्रधानमंत्री ने बताया कि नेवे का मतलब चमकीला और बर्फ होता है। आर्डर्न दुनिया की ऐसी दूसरी प्रधानमंत्री हैं जो पद पर रहते हुए मां बनी हैं।