Tuesday , September 8 2026 10:36 PM
Home / Entertainment / अपनी बीमारी को लेकर शर्म महसूस करने लगे थे जेनिफर एनिस्टन के BF जिम कार्टिस, बाइक एक्सिडेंट का बनाते थे बहाना

अपनी बीमारी को लेकर शर्म महसूस करने लगे थे जेनिफर एनिस्टन के BF जिम कार्टिस, बाइक एक्सिडेंट का बनाते थे बहाना


जेनिफर एनिस्टन के बॉयफ्रेंड जिम कर्टिस ने लाइफ के उस दौर की कहानी खुलकर सुनाई है, जब 20 साल की उम्र में उन्हें गंभीर बीमारी से गुजरना पड़ा। उन्होंने न्यूयॉर्क में हुए एक कार्यक्रम के दौरान अपनी सेहत को लेकर गंभीर हालात को बयान किया, जिसे लेकर वो कभी शर्म महसूस करने लगे थे। उन्होंने उस दौर को जीवन का सबसे मुश्किल वक्त बताया। उन्होंने बताया कि एक रात उन्हें अस्पताल के इमर्जेंसी रूम में भर्ती होना पड़ा और वहां उन्होंने इंटरनेट पर जब अपनी बीमारी के बारे में पढ़ना शुरू किया तो उनका डर बढ़ने लगा। बाद में वे लोगों को असली स्थिति बताने में शर्म महसूस करते और कहते कि उनका बाइक एक्सिडेंट हुआ है।
57 साल की एनिस्टन और 50 साल के जिम बुधवार को न्यूयॉर्क शहर के ’92nd street Y’ में एक साथ नजर आए, जहां वो कर्टिस की नई किताब के जश्न में शामिल हुए। बातचीत के दौरान, कर्टिस ने बताया कि कैसे उनकी सेहत से जुड़ी मुश्किलों ने खुद को, अपने शरीर और अपनी जिंदगी को देखने के उनके नजरिए को बदल दिया।
बीमारी का पता चलना जिम कर्टिस के लिए बना सबसे मुश्किल दौर – जेनिफर एनिस्टन 2025 से लाइफ कोच और हिप्नोटिस्ट जिम कर्टिस के साथ रिलेशनशिप में हैं, और ये कपल धीरे-धीरे अपनी साथ की जिंदगी के बारे में ज्यादा खुलकर बात करने लगा है। जिम कर्टिस बताया, इस बीमारी का पता चलने को अपनी जिंदगी का सबसे मुश्किल दौर था। उन्होंने उस रात को याद करते हुए कहा कि, जब उन्हें पहली बार अपनी बीमारी के बारे में पता चला, उन्हें बहुत तेज दर्द हो रहा था और वे न्यूयॉर्क शहर के इमरजेंसी रूम में घंटों तक रहे। ‘People’ मैगजीन के अनुसार, जिम र्टिस ने बताया, ‘एक रात मैं अस्पताल में था क्योंकि मेरे शरीर में बहुत तेज दर्द हो रहा था, और न्यूयॉर्क शहर के इमरजेंसी रूम में मैं 13 घंटे तक रहा, और शायद रात के 2:00 बजे थे। नर्स आई, और मैंने पूछा, ‘क्या डॉक्टर मुझे देखेंगे? आप किस चीज के लिए मेरी जांच कर रही हैं?’ और उसने कहा, ‘अभी पता चल जाएगा कि क्या बीमारी है। और यह सच में बहुत डरावनी बीमारी निकली।’
गूगल पर बीमारी खोजने से और बढ़ गया था जिम का डर- जिम कर्टिस ने कहा कि अस्पताल में रहते हुए ही गूगल पर अपनी बीमारी के बारे में खोजने से स्थिति और भी डरावनी हो गई। उन्हें याद है कि गूगल पर इसके बारे में जो जानकारी थी, उससे डरे बिना ही उन्हें लगा कि उनका शरीर जम गया है और अकड़ गया है। डर के बावजूद, उन्होंने आखिरकार अपनी सोच बदलने और खुद से यह कहने की कोशिश की, ‘कल, सब कुछ बदल जाएगा।’ जिम ने बताया कि अपनी बीमारी को अलग नजरिए से देखना रातों-रात नहीं हुआ और इसके लिए सालों तक खुद में बदलाव लाने की जरूरत पड़ी।
जिम ने तकलीफ में जीने के बजाय उसे स्वीकारने की दी सलाह – जिम ने कहा, मैं यहां यह नहीं कह रहा हूं कि अगर डॉक्टर आपको कुछ करने के लिए कहे तो आपको उठकर चले जाना चाहिए। ‘मैं बस यह कह रहा हूं कि आपको पीड़ित बनकर नहीं जीना है। आपको अपनी तकलीफ में ही नहीं जीना है।’ उन्होंने आगे बताया कि अपनी मुश्किलों को स्वीकार करने से आखिरकार उन्हें देखने का नजरिया बदल सकता है।
मुश्किलों को स्वीकार कर उन्हें अपनी ताकत में बदला – जिम ने कहा कि ये मुश्किलें तभी आपकी ताकत बन सकती हैं जब आप उन्हें स्वीकार कर लें और उनसे प्यार करने लगें। हालांकि, उस स्वीकार्यता के स्तर तक पहुंचना उनके लिए मुश्किल था। जिम ने माना कि उन्हें कभी अपनी मेडिकल स्थिति को लेकर शर्मिंदगी महसूस होती थी और वे लोगों को अपनी चोट के बारे में अलग ही वजह बताते थे।
बीमारी छिपाने के लिए बताते थे मोटरसाइकिल एक्सीडेंट की बात- जिम ने कहा, ‘मैं कहता था कि मेरा मोटरसाइकिल एक्सीडेंट हुआ था। मुझे अपनी मेडिकल कंडीशन को लेकर बहुत शर्म आती थी। मुझे लगता था कि मैं किसी तरह से टूट गया हूं। मुझे लगता था कि मोटरसाइकिल एक्सीडेंट कम से कम थोड़ा ‘मर्दाना’ तो लगता है।’ उन्होंने कहा कि आखिरकार उन्होंने खुद को स्वीकार करके और खुद से प्यार करके उन भावनाओं पर काबू पा लिया, हालांकि उन्हें लगता है कि यह प्रक्रिया और छोटी हो सकती थी।
जेनिफर एनिस्टन, जो जिम कर्टिस के साथ अपने रिश्ते के बारे में पब्लिकली बहुत कम बात करती हैं, उनसे एक ऐसे व्यक्ति की मदद करने के बारे में सवाल पूछा जो ऐसी जिंदगी में फंसा हुआ महसूस करता है जिससे उसे खुशी नहीं मिल रही। अगर कोई आपसे कहे, ‘मैं जिंदगी के ऐसे मोड़ पर हूं जहां मैं फंस गया हूं, और मैं जिंदगी की इस अंधी दौड़ में शामिल हूं, और मैंने इसमें पूरी तरह से खुद को लगा दिया है, लेकिन मुझे पता है कि यह मेरा मकसद नहीं है। मेरी आत्मा, मेरा दिल कुछ और करने के लिए तड़प रहा है’। तो आप ऐसे व्यक्ति की मदद कैसे करेंगे? कर्टिस ने समझाया कि वह लोगों को सलाह नहीं देते कि वे अपने सपने को पूरा करने के लिए अचानक अपनी मौजूदा जिंम्मेदारियां छोड़ दें। उन्होंने जवाब दिया, ‘मैं सब कुछ छोड़कर चले जाने का समर्थक नहीं हूं। मेरे लिए उस स्वीकृति तक पहुंचने में 25 साल लगे।’ उन्होंने आगे कहा, ‘जिंदगी की एक सच्चाई भी होती है। आपको किराया देना होता है, मेडिकल बिल भरने होते हैं, बच्चों का पेट भरना होता है, और भी बहुत कुछ करना होता है। लेकिन मैं यह जरूर कहूंगा कि आपको डर की वजह से अपना सपना जीने से नहीं रुकना चाहिए। आप जो नतीजे चाहते हैं, उन पर ध्यान केंद्रित करके किसी भी समय उन्हें हकीकत में बदल सकते हैं।’
जेनिफर एनिस्टन और जिम कर्टिस की पर्सनल लाइफ – जेनिफर एनिस्टन और जिम कर्टिस के बीच रोमांस की खबरें पहली बार जुलाई 2025 में आईं। तब से उनके रिश्ते ने काफी ध्यान खींचा है, हालांकि दोनों ने अपनी निजी जिंदगी को ज्यादातर लाइमलाइट से दूर ही रखा है। मई में, कर्टिस ने एनिस्टन के साथ कई तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें एक किसिंग सेल्फी भी शामिल थी, और बाद में ‘PEOPLE’ मैगजीन ने कन्फर्म किया की कि इस जोड़े ने अपनी पहली सालगिरह मनाई है। कर्टिस ने एनिस्टन के करीबी दोस्तों के ग्रुप का हिस्सा बनने के बारे में भी बात की है। 31 अगस्त को ‘द जेमी कर्न लीमा शो’ में शामिल होने के दौरान, उन्होंने एनिस्टन और उनके पुराने दोस्तों के बीच मजबूत रिश्ते के बारे में बात की, जिनमें ‘फ्रेंड्स’ की उनकी साथी कलाकार कोर्टनी कॉक्स भी शामिल हैं। उन्होंने उस ग्रुप को ‘परिवार जैसा’ बताया और कहा, ‘मैं उस परिवार का हिस्सा बनने और उसमें स्वागत किए जाने पर बहुत सौभाग्यशाली महसूस करता हूं।’