
हॉलीवुड सिंगर-एक्ट्रेस जेनिफर लोपेज इन दिनों अपने रिलेशन को लेकर चर्चा में हैं। खबरें हैं कि जेनिफर बेन एफ्लेक को डेट कर रही हैं। पिछले दिनों मंगेतर एलेक्स रॉड्रिगेज संग ब्रेकअप के बाद जेनिफर बेन के साथ वेकेशन एंजॉय करती भी नजर आईं थी। इसी बीच हाल ही में दोनों को बेहद रोमांटिक अंदाज में देखा गया, जिसके बाद दोनों के रिलेशन की खबरों का बाजार फिर से गर्म हो गया है।
जेनिफर और बेन को कैलिफोर्निया स्थित एक रेस्टोरेंट में किस करते देखा गया, जहां दोनों की ये रोमांटिक तस्वीरें मीडिया के कैमरे में कैद हो गई और अब सोशल साइट्स पर खूब वायरल हो रही हैं।
एक मैगजीन के मुताबिक दोनों जेनिफर की बहन लिंडा लोपेज का बथर्डे सेलिब्रेट कर रहे थे, जहां दोनों लिप किस करते दिखाई दिए।
जेनिफर और बेन के वापस रिलेशन में आने की खबरें अप्रैल से ही सुर्खियों में है।एलेक्स के साथ ब्रेकअप के बाद जेनिफर बेन के साथ ही वक्त बिताती नजर आईं हैं।
हालांकि इन खबरों पर कपल का कोई ऑफिशियल बयान नहीं आया है।
Home / Entertainment / जेनिफर लोपेज-बेन की बढ़ती नजदीकियां, कैमरे में कैद हुई कपल की लिप लॉक की तस्वीरें
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website