Saturday , September 12 2026 9:33 PM
Home / Entertainment / जेसिका बील : दूसरे बच्चे के जन्म के बाद जीवन में बदलाव

जेसिका बील : दूसरे बच्चे के जन्म के बाद जीवन में बदलाव


अभिनेत्री जेसिका बील जब से दूसरी बार मां बनी है तब से उनकी जिंदगी बदल गई है। उन्होंने कहा, दो बच्चे होने का मतलब है ढेर सारा काम करना, हर समय बस पागलपंती और मस्ती से भरा जीवन। फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके के अनुसार उन्होंने कहा “मेरे एक बहुत समझदार मित्र ने कहा, ‘एक ही बच्चा बहुत है और दूसरा बच्चा हजार के बराबर है। ठीक उसी तरह जैसे मैन-ऑन-मैन डिफेंस यानी एक ही व्यक्ति यहां और एक ही वहां।”
अभिनेत्री को अपने पॉप स्टार पति जस्टिन टिम्बरलेक के साथ दो बच्चे हैं, सिलास 6 और फनीस, 10 महीने का है।
उन्होंने कहा, “उन्हें कुछ मिनटों के लिए भी रोने देना मुश्किल है। हम इस तरह नींद की ट्रेनिंग ले रहे हैं। फिन ने अच्छा काम किया। हमने कभी सिलास के साथ नींद की ट्रेनिंग का बड़े पैमाने पर पालन नहीं किया। मुझे लगता है कि यह इसलिए क्योंकि वह पहला बच्चा था, हम घबराए हुए थे, हम इस बारे में सोच भी नहीं सकते थे। लेकिन अब लगता है कि हम यह कर पाएंगे।”