
कुछ दिनों पहले ‘जोकर 2’ फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था। अब इसके दूसरे ट्रेलर ने भी दस्तक दे दी है। इस बार आर्थर फ्लेक अकेला नहीं है, बल्कि तबाही में उसका साथ देने के लिए हार्ले क्विन भी आ रही है। ये किरदार जोकिन फीनिक्स और लेडी गागा ने निभाया है।
पांच साल पहले ‘जोकर’ फिल्म आई और तबाही मचा दी। सबका दुलारा और सनकी ‘जोकर’ अब एक कदम और आगे बढ़ गया है। इस फिल्म का सीक्वल ‘जोकर: फोली अ दु’ यानी ‘जोकर 2’ आ रहा है और इस बार डबल धमाका होगा। आर्थर फ्लेक के कुकर्मों में उनका साथ देने के लिए हार्ले क्विन आ रही हैं। मालूम हो कि फिल्म में आर्थर का किरदार अमेरिकन एक्टर जोकिन फीनिक्स और हार्ले क्विन के रोल में फेमस सिंगर लेडी गागा हैं।
Joker Folie A Deux फिल्म का ये दूसरा ट्रेलर है। 2 मिनट 50 सेकेंड का ये ट्रेलर बवाल है। इसमें दिखाया गया है कि जेल की सजा सुनाने के बाद ‘जोकर’ सलाखों के पीछे पहुंच गया है, लेकिन उसके चाहने वाले मर-मिटने को भी तैयार हैं। इन चाहने वालों में लेडी गागा भी हैं, जो आर्थर फ्लेक की मदद करती है और उसके साथ मिलकर अपराधों को अंजाम देती है।
फिल्म में दोनों की जबरदस्त एक्टिंग के साथ-साथ रोमांस भी देखने को मिलेगा। लेकिन फैंस का मानना है कि कहानी में ट्विस्ट है, क्योंकि दोनों ही शक्ल से भले मासूम दिख रहे हों, लेकिन अंदर से उनके अंदर एक बदमाश छिपा है और कौन ज्यादा बदमाश है, ये तो फिल्म देखने के बाद पता चलेगा।
Home / Entertainment / जोकिन और लेडी गागा… दो सनकी मिलकर मचाएंगे तबाही, फैंस बोले- ये ट्रेलर खुद ऑस्कर का हकदार है
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website