Tuesday , May 26 2026 7:42 PM
Home / Entertainment / जॉन सीना ने खुलासा किया कि वह ‘द सुसाइड स्क्वॉड’ क्यों करना चाहते थे

जॉन सीना ने खुलासा किया कि वह ‘द सुसाइड स्क्वॉड’ क्यों करना चाहते थे


हॉलीवुड स्टार जॉन सीना ने साझा किया है कि उन्हें फिल्म ‘द सुसाइड स्क्वॉड’ में काम करने के लिए किसने प्रेरित किया। पूर्व डब्ल्यूडब्ल्यूई चैंपियन ने कहा कि वह फिल्म निर्माता जेम्स गन की वजह से फिल्म में काम करना चाहते थे।
सीना ने कहा, “यह 100 प्रतिशत जेम्स गन ने किया है। मैं उनकी प्रशंसा करता हूं। मैं उनके काम और कहानियों को बताने की उनकी क्षमता की प्रशंसा करता हूं। मैं पूरी तरह से उनसे प्रभावित हूं कि उन्होंने गार्जियन यूनीवर्स के साथ क्या किया। उन्होंने अज्ञात लोगों के एक समूह को न केवल ज्ञात बनाया ब्लकि प्रिय बनाया। शुरू करने से पहले मुझे उनसे मिलने और उनकी कहानी कहने की प्रक्रिया को और भी समझने का मौका मिला।”
उन्होंने कहा, “मुझे परवाह नहीं थी कि वह एक सुपरहीरो फिल्म, या एक पीरियड पीस, एक कॉमेडी, एक युद्ध आधारित फिल्म कर रहे थे। वह आपको बताएंगे कि द सुसाइड स्क्वॉड शायद तीनों हैं।”
इस तरह के विविध कलाकारों के साथ काम करने के बारे में बात करते हुए, सीना ने कहा, “मैं जेम्स के लिए बोल रहा था, लेकिन मुझे नहीं लगता कि ऐसा जानबूझकर किया गया है। मुझे लगता है कि वह सिर्फ ऐसे लोगों को खोजते है जो उनकी नजरों में उसे पूरा करने में मदद करने जा रहे हैं। इसका जबाव देना कठिन है क्योंकि एक बार फिर, परिप्रेक्ष्य ही सब कुछ है। ”
गन के ‘द सुसाइड स्क्वाड’ में मार्गोट रोबी, इदरीस एल्बा, जोएल किन्नमन, सिल्वेस्टर स्टेलोन और पीटर कैलपाडी भी हैं।