Wednesday , September 2 2026 8:31 PM
Home / News / ‘देश बदलना है तो जुड़ें’, कॉकरोच जनता पार्टी के नाम पर कई राज्यों में ठगी, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

‘देश बदलना है तो जुड़ें’, कॉकरोच जनता पार्टी के नाम पर कई राज्यों में ठगी, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी


सोशल मीडिया पर चर्चित ‘ कॉकरोच जनता पार्टी ‘ (CJP) की बढ़ती लोकप्रियता के बीच साइबर अपराधी भी सक्रिय हो गए। गए हैं। अलग-अलग राज्यों की पुलिस ने लोगों को सतर्क करते हुए कहा है कि CJP से जुड़ने, सदस्य बनने या पदाधिकारी बनाने के नाम पर भेजे जा रहे लिंक और APK फाइल साइबर ठगी का हिस्सा हो सकते हैं।
साइबर अपराधी सोशल मीडिया और मैसेजिंग ऐप्स पर आकर्षक मैसेज भेज रहे हैं। इनमें लिखा होता है- ‘देश बदलना है तो पार्टी से जुड़ें’ या ‘बड़ी जिम्मेदारी पाने के लिए रजिस्टर करें’। लिंक पर क्लिक करते ही मोबाइल या लैपटॉप की सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है। साइबर एक्सपर्ट्स के मुताबिक ऐसे लिंक फिशिंग वेबसाइटों पर ले जाते हैं, जहां से बैंकिंग डिटेल, निजी फोटो और दस्तावेज चुराए जा सकते हैं।
एडवाइजरी वीडियो जारी किए – साइबर एक्सपर्ट त्रिलोक शर्मा के मुताबिक पंजाब, यूपी, बिहार और राजस्थान समेत कई राज्यों में ऐसे मैसेज सामने आए हैं। लुधियाना पुलिस को ही करीब एक दर्जन शिकायतें मिल चुकी हैं। इसी वजह से कई राज्यों की पुलिस ने एडवाइजरी और जागरूकता विडियो जारी किए हैं।
मेसेज आए तो क्या करें… – अनजान लिक/APK फाइल पर क्लिक न करें
संदिग्ध मेसेज तुरंत डिलीट और रिपोर्ट करें
फोटो या निजी जानकारी बिना वेरिफिकेशन
साझा न करे
गलती से लिंक खुल जाए तो इंटरनेट बंद कर
फोन डिस्कनेक्ट करें
बैंक से संपर्क कर कार्ड और ऑनलाइन
ट्रांजैक्शन अस्थायी रूप से ब्लॉक करवाए
साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत करें
नजदीकी साइबर थाने में लिखित शिकायत दें
‘94% ऑडियंस देश की, मंत्री का आरोप गलत’ – सोशल मीडिया पर चर्चित ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का हैक हुआ इंस्टाग्राम अकाउंट रिकवर कर लिया गया है। पार्टी के इस्टाग्राम पेज के फाउंडर अभिजीत दीपके ने यह दावा किया है। उन्होने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि उनका अकाउंट अब फिर से सक्रिय हो गया है।
विवाद तब बढ़ा जब केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बिना नाम लिए सोशल मीडिया पर टिप्पणी की कि कुछ लोग ‘पाकिस्तान और जॉर्ज सोरोस गैंग’ से फॉलोअर्स जुटा रहे है। इससे पहले भी सोशल मीडिया पर यह दावा किया गया था कि कॉकरोच जनता पार्टी के बड़ी सख्या में फॉलोअर्स पाकिस्तान से है। इन आरोपों के जवाब में अभिजीत दीपके ने इंस्टाग्राम ऑडियंस डेमोग्राफिक्स की स्क्रीन रिकॉर्डिंग साझा की। उन्होंने दावा किया, 94% फॉलोअर्स भारत से है। ऐसे में केंद्रीय मंत्री का दावा गलत है।