Friday , May 1 2026 5:31 PM
Home / Sports / भुवनेश्वर कुमार के सामने जोस बटलर फिर बेबस, टी20 में रिकॉर्ड 9वीं बार किया शिकार

भुवनेश्वर कुमार के सामने जोस बटलर फिर बेबस, टी20 में रिकॉर्ड 9वीं बार किया शिकार


इंग्लैंड के जोस बटलर टी20 के सबसे विस्फोटक बल्लेबाजों में एक के रूप में गिने जाते हैं। 502 मैचों के करियर में उनके नाम 14 हजार से ज्यादा रन हैं। बटलर 8 शतक लगा चुके हैं। गेंदबाजों के लिए उनके खिलाफ बॉलिंग करना आसान नहीं होता। लेकिन भुवनेश्वर कुमार ऐसे गेंदबाज हैं, जिनके खिलाफ जोस बटलर की एक नहीं चलती। गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच हुए मैच में भी भुवनेश्वर कुमार ने ही बटलर का आउट किया।
भुवनेश्वर ने टी20 में 9वीं बार बटलर का शिकार – भुवनेश्वर कुमार ने टी20 क्रिकेट में अभी तक जोस बटलर के खिलाफ 108 गेंदें डाली हैं। इसमें वह सिर्फ 118 रन ही बना पाए हैं। बटलर का औसत 13 और स्ट्राइक रेट 109 का है। इस दौरान वह 9 बार आउट हो चुके हैं। इन 9 में से 5 बार भुवनेश्वर ने बटलर को टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में आउट किया है। यहां बटलर का उनके खिलाफ औसत सिर्फ 8.6 का ही है।
टी20 में भुवनेश्वर कुमार के खिलाफ जोस बटलर का रिकॉर्ड
गेंदें: 108
रन: 118
आउट: 9
औसत: 13.11
स्ट्राइक रेट: 109.25
सबसे ज्यादा भुवी की गेंद पर आउट हुए बटलर – भुवनेश्वर कुमार टी20 क्रिकेट में जोस बटलर को सबसे ज्यादा बार आउट करने वाले गेंदबाज भी हैं। भारत के मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने बटलर को इस फॉर्मेट में 7 बार आउट किया है। गुजरात टाइटंस और आरसीबी के बीच हुए सीजन के 34वें ओवर में भी भुवनेश्वर ने ही बटलर का विकेट लिया था।
भुवनेश्वर कुमार के पास पर्पल कैप – आरसीबी के लिए गुजरात टाइटंस के खिलाफ इस मुकाबले में भुवनेश्वर कुमार ने कमाल की बॉलिंग की। 4 ओवर में 28 रन देकर उन्होंने बटलर के अलावा शुभमन गिल और साई सुदर्शन को आउट किया। हालांकि इसके बाद भी उनकी टीम को 4 विकेट से हार मिली। 9 मैचों में भुवी के नाम 17 विकेट हो चुके हैं और उनके पास पर्पल कैप भी है।