
केंटुकीः लड़का-लड़की के प्रेम की कहानियां तो लोगों ने बहुत देखी और सुनी होगी लेकिन अमरीका के एक किन्नर की एेसी अनोखी लव स्टोरी सामने आई है जो लोगों के दिल को छू रही है व सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है । इस लव स्टोरी का अंजाम जान कर आप भी हैरान रह जाएंगे। एरिन नाम की इस किन्नर को फेसबुक पर एक लड़के से क्रश हुआ, लेकिन लड़के ने उसका प्रपोजल नामंजूर कर दिया। एरिन (22) ने बताया कि जब उन्होंने जेरेड नॉरिस (28) को फेसबुक पर अप्रोच किया था, तब वो एक लड़के की जिंदगी जी रही थीं।
वो जेरेड बहुत पसंद करने लगी थीं, इसीलिए उन्होंने एफबी पर कई बार उसे मैसेज भी भेजा, पर कोई जवाब नहीं मिला। आखिरकार निराश होकर उसने जेरेड को मैसेज भेजना छोड़ दिया और अपनी ही दुनिया में खुश हो गई। एरिन ने बताया कि वो उस वक्त एक लड़के की जिंदगी जी रही थीं। उन्हें लोग एरन के नाम से जानते थे, जो उन्हें कभी भी पसंद नहीं था। ऐसे में उन्होंने लड़की के तौर पर ट्रांसफॉर्म होने का फैसला किया। उन्होंने दो साल हार्मोंस रिप्लेसमेंट थैरेपी ली और ब्रेस्ट एनलार्ज कराए।
एरन से एरिन बनने के बाद जब उसने अपनी फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की। तब जेरेड ने उनकी एक फोटो लाइक की। एरिन ने बताया कि इसके बाद उन्होंने आगे बढ़कर जेरेड से बात करने का फैसला किया और उसे अपने नंबर से मैसेज भेजा। मैसेज भेजने के मुश्किल से 5 मिनट के अंदर में उन्हें जेरेड का रिप्लाई मिला, इसके बाद एरिन की खुशी का ठिकाना नहीं था। एरिन ने बताया, उसी दिन से उनके बीच बातचीत का सिलसिला शुरू हो गया। अगले दिन उसका बर्थडे था, तो वह जेरेड के साथ बाहर भी गई। उसने बताया कि इस सबके एक हफ्ते बाद ही वे दोनों ने फेसबुक पर ऑफिशियली एक दूसरे को डेट करने लगे और तब से साथ ही हैं।
एरिन के मुताबिक, जेरेड से पहले भी उसने कई लोगों को डेट किया, जो उसे पसंद तो करते थे, लेकिन उसे लेकर इनमें से कोई भी सीरियस नहीं था। वो अपनी फैमिली से उसे मिलवाने में कतराते थे। उसने बताया कि जेरेड के मामले में ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। उसने अपनी फैमिली को मेरे ट्रांस (किन्नर) होने से लेकर सबकुछ बता दिया है। उसे लोग क्या कहेंगे इसकी परवाह नहीं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website