Saturday , September 12 2026 12:53 PM
Home / Entertainment / Bollywood / कंगना ने शाहिद कपूर के साथ कहासुनी की खबर को बेबुनियाद बताया

कंगना ने शाहिद कपूर के साथ कहासुनी की खबर को बेबुनियाद बताया

12
अभिनेत्री कंगना रनौत ने ‘रंगून’ फिल्म के अपने साथी कलाकार शाहिद कपूर के साथ कहासुनी की खबरों को खारिज किया है। एेसी खबर है कि शाहिद कपूर ने कहा है कि वह कंगना के साथ आगे कभी काम नहीं करना चाहते हैं। इस संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में अभिनेत्री का कहना था, ‘‘एेसा कुछ भी नहीं है। हम लोग बीती रात स्क्रीनिंग के समय साथ थे। उन्होंने एेसा कुछ भी मुझसे नहीं कहा है।’’ अभिनेत्री एक कार्यक्रम में बात कर रहीं थी। उन्हें नक्षत्र डायमंड ज्वेलरी का नया चेहरा बनाया गया है। वाडिया मूवीटोन प्राइवेट लिमिटेड ने विशाल भारद्वाज पर उनकी फिल्म ‘हंटरवाली’ का मुय किरदार अपनी फिल्म में लेने का आरोप लगाया है। इस फिल्म में ऑस्ट्रेलिया की स्टंटवुमन मेरी इवान:फियरलेस नाडिया’ ने किरदार निभाया था। कंगना का कहना है कि फिल्म में कोई भी एेसा किरदार नहीं है जो वास्तविक जीवन पर आधारित हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *