Friday , September 25 2026 12:02 PM
Home / Entertainment / Bollywood / करीना कपूर ने बेबी बंप के साथ किया योगा

करीना कपूर ने बेबी बंप के साथ किया योगा


बॉलिवुड ऐक्ट्रेस करीना कपूर जल्द ही अपने दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली हैं। सोशल मीडिया पर ऐक्टिव रहने वाली करीना कपूर अपने बेबी बंप की फोटोज और वीडियोज लगातार सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं। ऐक्ट्रेस ने फिर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह योगा करते नजर आ रही हैं।
पिछले साल इंस्‍टाग्राम पर डेब्‍यू करने वाली करीना कपूर ने सोमवार को अपने अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वह अपने बेबी बंप के साथ योगा करते दिखाई दे रही हैं। इससे पहले करीना कपूर ने योग करते हुए कई तस्वीरें भी शेयर की थीं।
बताते चलें कि सैफ अली खान और करीना कपूर अपने नए आलीशान घर में शिफ्ट हो गए हैं जो कि पुराने से काफी ज्‍यादा बड़ा है। करीना कपूर ने सोशल मीडिया पर नए घर की झलक भी फैंस को दिखाई थी। ऐक्ट्रेस अक्सर अपनी फैमिली से जुड़े अपडेट्स फैंस के लिए शेयर करती रहती हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना कपूर फिल्‍म ‘लाल सिंह चड्ढा’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ आमिर खान हैं। डायरेक्‍टर अद्वैत चंदन की यह फिल्‍म टॉम हैंक्‍स की फिल्‍म Forrest Gump का हिंदी रीमेक है। इस फिल्म के अलावा करीना कपूर फिल्म ‘तख्त’ में काम करती दिखाई देंगी।