मुंबई: बाॅलीवुड की मशहूर एक्ट्रैस करीना कपूर मां बनने वाली हैं। आज हम आपको उनकी कुछ तस्वीरें दिखाएंगे जिनमें वह बेहद खूबसूरत दिख रही है। इन तस्वीरों में उनका बेबी बम्प भी दिख रहा है। वह खूबसूरत तो है लेकिन बेबी बम्प ने उनकी इस खूबसूरती में चार चांद लगा दिए हैं। इन तस्वीरों में उनके साथ उनकी बहन करिश्मा कपूर भी है। करिश्मा कपूर ने यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं।
आपको बता दें कि करीना कपूर ने एक्टर सैफ अली खान से 16 अक्तूबर 2012 में शादी की थी। वह बाॅलीवुड की एक बेहतरीन एक्ट्रैस है। उन्होंने बाॅलीवुड में कई जानी-मानी हस्तियों के साथ काम किया है।