Tuesday , April 28 2026 6:36 PM
Home / News / कजाकिस्तान ने भारत के लिए खोला यूरेनियम का भंडार, बदलेगा दुनिया का परमाणु शक्ति संतुलन!

कजाकिस्तान ने भारत के लिए खोला यूरेनियम का भंडार, बदलेगा दुनिया का परमाणु शक्ति संतुलन!


कजाकिस्तान और भारत के बीच की यूरेनियम पर बड़ी डील हुई है। यह समझौता करीब 4 अरब अमेरिकी डॉलर का है, जो कजाकिस्तान की राष्ट्रीय यूरेनियम दिग्गज कंपनी काजाटोमप्रोम के साथ हुआ है। कजाकिस्तान से भारत को यूरेनियम आपूर्ति का यह समझौता ऊर्जा क्षेत्र में रणनीतिक बदलाव का संकेत है। इसके परिणाम नागरिक बिजली उत्पादन से आगे तक जाएंगे। इसका वैश्विक परमाणु ऊर्जा संतुलन और रणनीतिक ऊर्जा सुरक्षा का स्वरूप पर असर होगा।
डिफेंस सिक्योरिटी एशिया की रिपोर्ट के मुताबिक, काजाटोमप्रोम के शेयरधारकों ने इस अनुबंध के पक्ष में 92.9 प्रतिशत वोट दिए। इस समझौते का मूल्य 4 अरब अमेरिकी डॉलर से ज्यादा होता है। इससे यह एशिया में यूरेनियम आपूर्ति की सबसे बड़ी व्यवस्थाओं और इस दशक की सबसे महत्वपूर्ण परमाणु ईंधन साझेदारियों में से एक बन गया है।
समझौते का स्तर बहुत बड़ा – इस सौदे का पैमाना इतना विशाल है कि कंपनी को इसकी मंजूरी के लिए एक ‘असाधारण आम बैठक’ बुलानी पड़ी। यह इस बात को रेखांकित करता है कि यह सौदा भारत की परमाणु ईंधन स्थिति और कजाकिस्तान की रणनीतिक निर्यात संरचना, दोनों को किस तरह से नया रूप दे रहा है।
यह समझौता परमाणु ऊर्जा विभाग के अंतर्गत भारत के ‘खरीद और भंडार निदेशालय को प्राकृतिक यूरेनियम सांद्रण (U₃O₈) की दीर्घकालिक बिक्री और भौतिक आपूर्ति को कवर करता है। इससे भारत के रिएक्टर बेड़े के लिए कई वर्षों तक ईंधन आपूर्ति सुनिश्चित करने वाला तंत्र तैयार होता है।
भारत के लिए अहमियत – भारत के लिए यह सौदा केवल यूरेनियम की खरीद तक सीमित नहीं है। रिएक्टर ईंधन तक स्थिर पहुंच यह तय करेगी कि साल 2047 तक 100 GW की परमाणु बिजली उत्पादन क्षमता हासिल करने का उसका लक्ष्य बढ़ती बिजली की मांग और जीवाश्म ईंधन से जुड़ी अस्थिरता के बीच कितना विश्वसनीय बना रहता है।
कजाकिस्तान के लिए यह अनुबंध दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते संप्रभु परमाणु ग्राहकों में से एक को सुरक्षित करता है। साथ ही यह दुनिया के कुल यूरेनियम खनन उत्पादन में 40 से 43 प्रतिशत की हिस्सेदारी रखने वाले एक प्रमुख वैश्विक यूरेनियम आपूर्तिकर्ता के रूप में उसकी स्थिति को मजबूत बनाता है।