
हॉलीवुड स्टार केविन स्पेसी को बुधवार को लंदन की अदालत ने यौन उत्पीड़न के नौ आरोपों से बरी कर दिया। स्पेसी के खिलाफ 2001 से 2013 के बीच चार पुरुषों से जुड़े नौ यौन आरोपों में मुकदमा चल रहा था, जिनमें जूरी ने उन्हें दोषी नहीं पाया। स्पेसी बुधवार को 64 साल के हो गए। उन्होंने अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार किया था और जब फैसला सुनाया गया तो वह रो पड़े।
साउथवार्क क्राउन कोर्ट के बाहर, उन्होंने दोषी न ठहराए जाने के फैसले के लिए जूरी को धन्यवाद देते हुए एक बयान भी जारी किया। स्पेसी ने मीडिया से बातचीत में कहा, ‘मुझे लगता है कि आप में से बहुत से लोग समझ सकते हैं कि आज जो कुछ हुआ है उसके बाद मुझे बहुत कुछ करना बाकी है।’
केविन स्पेसी पर लगे थे ये घिनौने आरोप – दो बार ऑस्कर अवॉर्ड जीत चुके स्पेसी पर सेक्सुअल असॉल्ट के कुल नौ केस थे। एक आरोप था कि उन्होंने एक व्यक्ति की सहमति के खिलाफ यौन गतिविधि में शामिल किया था। वहीं अभियोजन पक्ष ने दावा किया कि कि वह सेक्सुल रूप से बुली करते थे। इससे सामने वाला असहज महसूस करता था और गलत तरह से छूते थे।
आरोपों पर केविन स्पेसी क्या बोले – इन आरोपों को Kevin Spacey ने मूर्खतापूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि ये सब आरोप उनकी पीठ में खंजर घोंपने बराबर है। अदालत ने सभी चार पीड़ितों का पक्ष सुना। इनमें से एक पूर्व एक्टर था जिन्होंने कहा था कि केविन ने कथित रूप से उन्हें ड्रग दिया था ताकि वह उसके साथ यौन संबंध बना सके। हालांकि सबूतों के आभाव के चलते केविन को बरी कर दिया गया है।
Home / Entertainment / केविन स्पेसी यौन उत्पीड़न के आरोपों से बरी, फैसला सुनते ही रो पड़े ऑस्कर विनिंग एक्टर
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website