Sunday , April 26 2026 2:51 AM
Home / News / झलक दिखाकर फिर ‘गायब’ Kim Jong Un, अब नावों से उठ रहे सवाल

झलक दिखाकर फिर ‘गायब’ Kim Jong Un, अब नावों से उठ रहे सवाल


North Korea के तानाशाह Kim Jong Un को लेकर अटकलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। करीब 10 दिन गायब रहने के बाद सामने आए Kim Jong Un फिर से गायब हो गए हैं।
सर्जरी से लेकर मौत तक की खबरों को नकारकर उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन लोगों के सामने आए थे। हालांकि, एक झलक दिखाने के करीब दो हफ्ते से वह फिर से गायब हैं। इस बार माना जा रहा है कि वह वॉन्सान वापस चले गए हैं। सैटलाइट फोटोज में उनकी नावों को देखकर यह अटकलें लगाई जा रही हैं। इससे पहले जब वह नजर आए थे तब भी लोगों ने यह शक जताया था कि लोगों के सामने आया शख्स दरअसल किम नहीं, बल्कि उनका हमशक्ल है।

नाव की वजह से शक
अप्रैल से लेकर पिछले हफ्ते तक वॉन्सान के विला के बाहर एक 197 फुट की नाव खड़ी थी। अंदाजा लगाया जा रहा है कि नाव को किम जोंग के इस्तेमाल के लिए रिपेयर किया गया है। ऐसी अटकलें हैं कि या तो किम जोंग वहां पहुंच चुके हैं या उनके पहुंचने से पहले उनके इस्तेमाल के लिए नाव ले जाई गई है। गौरतलब है कि 11 अप्रैल के बाद किम जोंग उन नजर नहीं आए थे जिससे कई तरह की अटकलें लगने लगी थीं।
11 अप्रैल से थे गायब
उत्‍तर कोरिया ने खुद को दुनिया से अलग रखा हुआ है और वहां हर चीज गोपनीय रखी जाती है। इसकी वजह से उनके लेकर अनिश्चितता की स्थिति बनी रहती है। कुछ रिपोर्टों में दावा किया गया था कि हार्ट सर्जरी के बाद उनकी मौत हो गई है। 11 अप्रैल के बाद वह 2 मई को दिखाई दिए थे। एक फर्टिलाइजर फैक्ट्री के बनकर तैयार होने के अवसर पर आयोजित समारोह में किम नजर आए लेकिन उसके बाद वह फिर नहीं देखे गए हैं। तब भी इस बात की आशंकी जताई गई थी कि असल में किम नहीं बल्कि उनके हमशक्ल को लाया गया था।
दांतों में अंतर?
सोशल मीडिया पर शेयर की जा रहीं तस्वीरों को ट्वीट करते हुए ब्रिटेन की सांसद लुइजी मेंश ने दावा किया है कि जो शख्स नजर आया है वह किम नहीं है। दोनों तस्वीरों में किम के दांतों में अंतर साफ देखा जा सकता है, जिसके आधार पर यह दावा किया जा रहा है कि दोनों शख्स अलग-अलग हैं। हालांकि, इनमें से जो तस्वीर फर्जी किम की बताई जा रही है, उसके साथ छेड़छाड़ का दावा किया गया है, क्योंकि वह प्योंगयांग में ली गईं ताजा तस्वीरों से मेल ही नहीं खाती है।
कान भी अलग?
इसके अलावा किम के कान की तस्वीरें भी अलग बताई जा रही हैं। पुरानी और नई तस्वीरों में उनके कान की गोलाई अलग दिखाई दे रही है। हालांकि, दावा किया गया है कि कई तस्वीरों काफी साल पुरानी हैं। तब से अब तक किम के चेहरे की बनावट काफी बदल चुकी है।
सर्जरी का दावा
सबसे ज्यादा चर्चा शायद किम की कलाई पर दिख रहे निशान को लेकर हो रही है। दावा किया जा रहा है कि ये निशान उनकी कथित सर्जरी के हैं। अटकलें लगाई जा रही थीं कि इस सर्जरी के बाद ही किम की तबीयत खराब हो गई थी और यहां तक मान लिया गया था कि शायद उनकी मौत हो गई है। हालांकि, न सिर्फ किम पब्लिक में नजर आए बल्कि साउथ कोरिया ने भी इस बात का दावा किया कि उनकी कोई सर्जरी नहीं हुई थी।
बहन भी ‘नकली’?
दिलचस्प बात यह है कि सिर्फ किम ही नहीं, उनकी बहन किम यो जोंग को लेकर भी ऐसा ही दावा किया गया है। उनकी भी पुरानी तस्वीर के साथ तुलना करके दावा किया जा रहा है कि प्योंगयांग के समारोह में उनकी हमशक्ल को बैठाया गया था। हालांकि, इनमें से कोई भी दावा कितना सही, यह कहना किसी के लिए भी बेहद मुश्किल है।

बदला स्पाई चीफ, सिक्यॉरिटी हेड
इससे पहले इस बात की खबर थी कि उन्होंने अपने स्पाई चीफ और सिक्यॉरिटी हेड को हटा दिया है। साउथ कोरिया की रिपोर्ट के मुताबिक मिलिटरी इंटेलिजेंस एजेंसी के हेड जांग किल सॉन्ग को पद से हटा दिया गया। उनकी जगह रिम क्वान्ग II को पद सौंपा गया है। हालांकि, यह कार्रवाई क्यों की गई इसकी कोई जानकारी नहीं है। वहीं, आर्मी जनरल युन जोन्ह रिन की जगब क्वाक चान्ग सिक को कमांडर ऑफ द सुप्रीम गार्ड का पद दिया गया है। सबकी निगाहें इस बात पर भी टिकी हैं कि किम जोंग की बहन किम यो जोंग को सरकार में कौन सा पद दिया जाता है। किम की गैरमौजूदगी में उन्हें उत्तराधिकारी माना जा रहा था।