Wednesday , August 5 2026 1:17 AM
Home / Off- Beat / भैंसे का शिकार बना जंगल का राजा

भैंसे का शिकार बना जंगल का राजा


आज हम आपको एक एेसी किस्से के बारे में बताने जा रहे है जिसे सुनकर आप हिम्मत-ए-मर्दा, मदद-ए-खुदा की कहावत को सच में मानेंगे। इस हैरतअंगेज किस्से में एक जंगली भैंसे ने शेरनी के शिकार को अपने पलटवार से नाकाम कर दिया।
ये घटना दक्षिण अफ्रीका के क्रुगर नेशनल पार्क की है जहां एक शेरनी अपने शिकार के इंतजार में तैयार और चौंकन्नी बैठी है,क्योंकि उसे दूर से अपना शिकार यानि भैंसों का एक झुंड अपने पास आते दिखाई दे रहा है। लेकिन शेरनी की आहट मिलते ही भैंसों के झुंड में अचानक से भगदड़ हो जाती है।
इसी भगदड़ में शेरनी अपने लिए एक कमजोर शिकार को ढ़ूंढती है ओर उसका पीछा करने लगती है कि तभी एक जंगली नर भैंसा झुंड से बाहर निकल कर शेरनी की तरफ मुड़ता है और शेरनी को झुंड से काफी दूरी तक खदेड़ने के बाद ही रूकता है। आपको बता दें कि ये वीडियो क्रुगर नेशनल पार्क में एक सफारी का मजा लेने वाले यात्री ने बनाया है। वीडियो बनाने वाले ने लिखा, “शेरनी घूमती है और उसके पीछे भैंस के साथ पूरी गति से दौड़ना शुरू कर देती है। भैंस ने शेर का पीछा करने से पहले एक सौ मीटर [328 फीट] से अधिक का पीछा किया।