Wednesday , March 29 2023 3:20 AM
Home / Off- Beat / धरती पर एक राजा था एलियन, स्पेसशिप से करता था अंतरिक्ष की यात्रा

धरती पर एक राजा था एलियन, स्पेसशिप से करता था अंतरिक्ष की यात्रा

image_15
मैक्सिको की माया सभ्यता की जगह पर वर्तमान में एक ऐसी कब्र की खॊज चल रही है, जिसके विषय में ऐसा कहा जाता है कि यह कब्र यहां के राजा की थी और वह राजा कोई मानव नहीं था, बल्कि एक एलियन था। इस राजा का नाम “पाकल” बताया जा रहा है और यह कब्र मैक्सिको के जंगल में खॊज के दौरान मिली थी, इस पर साल 2012 से कार्य चल रहा है।
देखा जाए तो माया सभ्यता अपनी समकालीन सभी सभ्यताओं में सबसे आगे थी। बहुत से लोगों का कहना है कि इस माया सभ्यता का राजा पाकल एक एलियन था। वो अपने स्पेसशिप से अंतरिक्ष की यात्रा करता था और वापस इस धरती पर आ जाता था। पाकल की जिस कब्र पर कार्य चल रहा है, वो 702 ईसा पूर्व से 602 ईसा पूर्व के मध्य की बताई जाती है। इस कब्र से कई प्रकार के राज सामने आ रहें हैं।
हाल ही में राजा की कब्र के नीचे एक पानी की सुरंग पाई गई है, इस सुरंग को कब बनाया गया था और इसको बनाने का क्या उद्देश्य था इसके बारे में अभी खोज चल रही है। राजा पाकल को यहां की प्रचलित कहानियों में एक एलियन बताया जाता है और कहा जाता है कि उसके पास एक स्पेसशिप भी था। जहां तक वैज्ञानिकों की बात है तो वे लोग राजा पाकल के स्पेसशिप की बात को सिरे से नकार रहें हैं।
जो भी है अभी जांच चल रही है कई प्रकार की चीजे मिली हैं, जो कि यह बताती है कि इस सभ्यता और इसके राजा में कुछ तो अलग था, जो इस सभ्यता को दुनिया की दूसरी सभ्यताओं से अलग बनाती थी।
एलियंस की तो साफ बात यही कही जा सकती है कि अभी तक कोई भी व्यक्ति इस बारे में आपको बिल्कुल साफ नहीं बता सकेगा, लेकिन मानव लगातार एलियंस और उनके जीवन पर खॊज कर रहें हैं और उनको काफी कुछ जानने को मिल रहा है।

About indianz xpress

Pin It on Pinterest

Share This