
अमेरिका के रक्षा मुख्यालय पेंटागन का कहना है कि इस सप्ताह तक ड्यूटी पर तैनात 1,000 से ज्यादा सैनिकों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।
सोमवार सुबह तक 1,132 सैनिकों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। शुक्रवार को यह संख्या 978 थी।
नेशनल गार्ड के 303 सदस्यों में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है।
सैन्य सेवाओं में सबसे ज्यादा 431 मामले नौसेना के हैं। इनमें से 150 से ज्यादा कर्मी विमान वाहक पोत यूएसएस थियोडोर रूजवेल्ट के चालक दल के सदस्य हैं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website