
हॉलीवुड स्टार काइली जेनर फिल्मों में अपने काम से ज्यादा अपने लुक्स को लेकर चर्चा में रहती हैं। वह हर लुक को बड़े ही शानदार तरीके से कैरी करती हैं। बीते मंगलवार एक्ट्रेसक को उनकी बेटी के साथ न्यू यॉर्क सिटी में स्पॉट किया गया, जहां मां-बेटी का बेहद कूल अंदाज देखने को मिला। अब उनकी ये तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं।
बेटी के साथ शॉपिंग करते हुए काइली क्वालिटी टाइम स्पैंड करती नजर आईं। लुक की बात करें तो काइली ऑल व्हाइट लुक में बेहद आकर्षित लगीं।
ऑफ शोल्डर टॉप के साथ एक्ट्रेस में व्हाइट पैंट को मैच किया हुआ है। वहीं उनकी बेटी व्हाइट टी के साथ डेनिम पेंट में बेहद क्यूट लग रही हैं।
मां की गोद में उनकी लाडली शानदार पोज दे रही है। एक साथ मां बेटी की जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिल रही है।
बता दें, काइली जेनर सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी स्टनिंग और बोल्ड तस्वीरें शेयर कर फैंस का दिल चुराती रहती हैं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website