
लॉस एंजलिस: अमेरिकी गायिका लेडी गागा ने इंडियानापोलिस में संपन्न यूएस कांफ्रेंस ऑफ मेयर्स में उपस्थित लोगों के समक्ष तिब्बत के अध्यात्मिक नेता दलाई लामा के साथ करूणा और चिंतन को लेकर संक्षिप्त बातचीत की। यूएसए टुडे ने आज खबर दी है कि कल हुई उनकी 20 मिनट की बातचीत को फेसबुल लाइव पर साझा किया गया था।
विश्व भर में अन्याय से निपटने के बारे में गागा (30) के सवालों का दलाई लामा ने जवाब दिया। उन्होंने कहा, ‘‘हम एक सामाजिक प्राणी हैं, एेसे में व्यक्तियों का भविष्य पूरी तरह से समुदाय पर निर्भर करता है।’’
उन्होंने सलाह देते हुए कहा, ‘‘एक बार दुखद स्थिति होती है, टालें नहीं इसे व्यापक गहराई के साथ देखें। अगर आप व्यापक नजरिए से देखेंगे तो कई सकारात्मक चीजें हो रही हैं। अगर आप वास्तव में बारीकी से देखों तो यह असहनीय लगता है। लेकिन आप व्यापक तरीके से देखों तो वहां कई अन्य सकारात्मक चीजें होती हैं।’’
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website