
नेपाल और भारत के नेताओं के बीच संपर्क तेज हो गया है। नेपाल की सत्ताधारी आरएसपी के हेड रबि लामिछाने फिलहाल पांच दिन (1 से 5 जून) के भारत दौरे पर हैं। लामिछाने शुक्रवार को अपना दौरा पूरा कर दिल्ली से काठमांडू लौटेंगे। इसके ठीक अगले दिन यानी शनिवार को नेपाली विदेश मंत्री शिशिर खनाल आधिकारिक दौरे पर भारत आ जाएंगे। बीते कुछ दिनों में नेपाल और भारत के बीच तनातनी देखी गई थी। अब दोनों देशों के शीर्ष नेतृत्व में अचानक संपर्क बढ़ गया है।
द काठमांडू पोस्ट के मुताबिक, नेपाली विदेश मंत्री शिशिर खनाल 6 जून को आधिकारिक दौरे पर नई दिल्ली जा रहे हैं। भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर के निमंत्रण पर खनाल का तीन दिवसीय भारत दौरा हो रहा है। 27 अप्रैल को बालेन शाह के नेतृत्व वाली सरकार में विदेश मंत्री नियुक्त होने के बाद खनाल काह भारत का पहला आधिकारिक दौरा है।
जयशंकर संग होगी बैठक – खनाल अपनी दिल्ली इस यात्रा के दौरान एस जयशंकर के साथ बैठक करेंगे। इससे पहले मॉरीशस में नौवें हिंद महासागर सम्मेलन में जयशंकर और खनाल की मुलाकात हुई थी। मॉरीशस में खनाल और जयशंकर ने बदले हुए संदर्भ में नेपाल-भारत संबंधों को आगे बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की थी।
नेपाली विदेश मंत्रालय के अधिकारी ने बताया कि शिशिर खनाल की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बैठक के लिए भारतीय पक्ष को अनुरोध भेज दिया गया है। हालांकि अभी शिशिर खनाल की पीएम मोदी से मुलाकात तय नहीं है। वह दिल्ली में एस जयशंकर और पीयूष गोयल के साथ बैठकें करेंगे।
Home / News / ‘लामिछाने जाएंगे, खनाल आएंगे’, इसी हफ्ते बालेन शाह के विदेश मंत्री का दिल्ली दौरा, नेपाल-भारत संबंधों ने पकड़ी रफ्तार!
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website