
मेलबर्नः ख़्वाबों से भी सुंदर है ऑस्ट्रेलिया यहां वो भी मिलता जो किसी ने कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा। इसलिए तो कहते हैं ‘देयर इज़ नथिंग लाइक ऑस्ट्रेलिया’। आइए जानते हैं ऑस्ट्रेलिया के बारे में रोचक तथ्य…
1. ऑस्ट्रेलिया, लंदन से मॉस्को के बीच की दूरी जितना बड़ा है।
2. ऑस्ट्रेलियाई हर साल औसतन 96 लीटर बीयर गटक जाते हैं।
3. अकेले आस्ट्रेलिया द्वारा हर साल 1.35 खरब शराब की बोतलें बनाई जाती हैं।
4. आस्ट्रेलिया में एक वर्ष मे पैदा हुई ऊन से स्कार्फ बुना जाए तो वह इतना बडा हो जाएगा कि पूरे विश्व को उसमे 100 बार लपेटा जा सकता है।
5. Australia के 91% भाग पर वनस्पति है यह 7 लाख वर्ग किलोमीटर में फैली हुई है।
6. दुनिया में Australia को खेल की राजधानी कहा जाता है। यहां की 70 प्रतिशत जनसंख्या हर हफ्ते किसी न किसी खेल में भाग लेती है।
7. पूरी दुनिया में बिजली के सबसे ज्यादा दाम आस्ट्रेलिया में है। और यहाँ के कानून इतने जबरदस्त है की आस्ट्रेलिया के विक्टोरिया में केवल लाइसैंस प्राप्त मिस्त्री ही बल्ब बदल सकता है।
8. ऑस्ट्रेलिया में दुनिया का सबसे लंबा 5,614 किमी लंबा फेंस (बाड़) है। जंगली कुत्तों से उपजाऊ जमीन को बचाने के लिए इसे बनाया गया था।
9. मेलबर्न में गंदे गीत गाने पर सजा का प्रावधान है। हालांकि, शर्त यह है कि अगर आप ऐसा कोई गीत गाते हैं तो इसकी आवाज दूसरे के कानों तक नहीं पहुंचनी चाहिए। इसके लिए 6 महीने की सजा हो सकती है।
10. 25% से ज्यादा Australians किसी और देश में पैदा हुए है।
11. बीयर पीने का World Record आस्ट्रेलिया के पूर्व प्रधानमंत्री बाॅब हाॅक के नाम है । उन्होने 11 सैकेंड में 2.5 pints(1.18 Litre) बीयर पी कर World Record बनाया था।
12. 1880 में मेलबर्न दुनिया का सबसे धनी शहर था।
13. भारत में फिल्मों में जब चाहे बारिश करवा लेते है लेकिन मेलबर्न में एक खास कानून है जिसके तहत आर्टिफिशियल बारिश नहीं कराई जा सकती। रेन मेकिंग कंट्रोल एक्ट 1966 में ही बना दिया गया था।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website