Saturday , October 3 2026 12:15 PM
Home / Entertainment / बीच किनारे एक-साथ स्पॉट हुए लिबर्टी रॉस और जिमी, हाथों में हाथ डाल वॉक करते आए नजर

बीच किनारे एक-साथ स्पॉट हुए लिबर्टी रॉस और जिमी, हाथों में हाथ डाल वॉक करते आए नजर


एक्ट्रेस लिबर्टी रॉस और बिजनेसमैन जिमी आयोविन हॉलीवुड इंडस्ट्री के पॉवर कपल्स में से एक है। कपल में अक्सर कई जगह एक-साथ जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिलती है। बीते दिन कपल को एक बार फिर एक-साथ मालिबू बीच में वॉक करते स्पॉट किया गया, जिसकी लविंग तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं।
बीच किनारे कपल हाथ में हाथ डाले एक साथ वॉकिंग करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान दोनों काफी रिलेक्सड नजर आ रहे हैं। एक्ट्रेस लिबर्टी रॉस की बात करें तो इस दौरान वो पर्पल जैकेट पहनी हुई है, जिसे उन्होंने ब्लैक पैंट के साथ टीम-अप किया हुआ है।
ओपन हेयर्स पर रेड कैप और ब्लैक गॉग्ल्स उनके लुक को और भी खूबसूरत बना रहे हैं। वहीं उनके पति ब्लैक वियर्स के ऊपर येलो जैकेट में परफेक्ट दिखाई दे रहे हैं। कपल की एक साथ की ये तस्वीरें बेहद प्यारी लग रही हैं और फैंस को खूब पसंद आ रही हैं।
बता दें कपल ने साल 2016 में शादी की थी। जिसके बाद दोनों में हर जगह कमाल की बॉन्डिंग देखने को मिलती है। इतना ही नहीं दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के लिए पोस्ट करते रहते हैं।