Friday , September 11 2026 12:49 PM
Home / Entertainment / बच्चों की परवरिश को लेकर मेल बी ने किया बडा बयान

बच्चों की परवरिश को लेकर मेल बी ने किया बडा बयान


हॉलीवुड गायिका मेल बी का कहना कि वह अपने बच्चों की अकेले ही बेहतर तरीके से परवरिश कर सकती हैं। मेल बी का अपने पति स्टीफन बेलाफोंटे से तलाक का मामला चल रहा है। मेल बी की अपने पूर्व पति जिमी गुलजार से 18 वर्षीय बेटी फिनिक्स और कॉमेडियन एडी मर्फी से 10 साल की बेटी एंजेल और बेलाफोंटे से छह साल का बेटा मैडिसन है।

वेबसाइट मेट्रो डॉट कॉ डॉट यूके के मुताबिक, मेल बी (42) ने 24 सितंबर को इंस्टाग्राम पर ‘सिंगल पैरेंटहुड’ को लेकर एक बहुत ही सशक्त संदेश लिखा था। उन्होंने लिखा, ‘‘आज अपनी 18 साल की बेटी से बात की और उसे बताया कि मैंने जिंदगी से बहुत कुछ सीखा है कि अपनी भावनाओं का सम्मान करने के लिए दूसरों पर भरोसा नहीं कर सकते, उस हालत में भी जब मैं उनका सम्मान करती हूं।।’’
वह आगे कहती हैं, ‘‘अगर तुम अच्छे हो तो इसका यह मतलब नहीं है कि और लोग भी तुम्हारे साथ अच्छा बर्ताव करेंगे। आपको सिर्फ खुद पर नियंत्रण करना है कि आप कैसा इंसान बनना चाहते हैं।’’