Thursday , June 18 2026 8:10 PM
Home / News / पुतिन और ट्रंप के बीच 90 मिनट की बातचीत, व्हाइट हाउस में गोलीबारी और ईरान युद्ध पर हुई चर्चा

पुतिन और ट्रंप के बीच 90 मिनट की बातचीत, व्हाइट हाउस में गोलीबारी और ईरान युद्ध पर हुई चर्चा


रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 90 मिनट से अधिक समय तक फोन पर बातचीत की है। यह बातचीत बुधवार को हुआ है। रूसी राष्ट्रपति कार्यालय क्रेमलिन ने ट्रंप के साथ पुतिन की बातचीत को मैत्रीपूर्ण और व्यावसायिक बताया है। उसने कहा कि इस दौरान ईरान युद्ध, यूक्रेन संघर्ष और व्हाइट हाउस से जुड़े एक कार्यक्रम में हाल ही में हुई गोलीबारी सहित कई वैश्विक मुद्दों पर चर्चा हुई।
पुतिन ने यूक्रेन युद्ध के हालात बताए – रूसी राष्ट्रपति के सहायक यूरी उशाकोव ने पत्रकारों को फोन कॉल के बारे में जानकारी देते हुए बताया, “ट्रंप के अनुरोध पर, व्लादिमीर पुतिन ने संपर्क रेखा (कॉन्टैक्ट पॉइंट) पर मौजूदा स्थिति की जानकारी दी, जहां हमारी सेनाएं रणनीतिक बढ़त हासिल कर रही हैं और दुश्मन के ठिकानों को पीछे धकेल रही हैं।” ट्रंप ने भी हालिया ईस्टर युद्धविराम के लिए रूस की प्रशंसा की। वहीं, पुतिन ने ट्रंप को आगामी विक्ट्री डे परेड के दौरान युद्धविराम की घोषणा करने के लिए रूस की तत्परता के बारे में सूचित किया।
रूस-यूक्रेन में जल्द होगा युद्धविराम समझौता – रूसी राष्ट्रपति ने ट्रंप से कहा कि कीव “खुलेआम आतंकवादी तरीकों का सहारा ले रहा है, रूसी धरती पर पूरी तरह से नागरिक ठिकानों पर हमला कर रहा है,” और “पुष्टि की कि विशेष सैन्य अभियान के लक्ष्य हर हाल में हासिल किए जाएंगे।” उन्होंने आगे कहा, “व्लादिमीर पुतिन और डोनाल्ड ट्रंप दोनों ने कीव शासन के व्यवहार के बारे में लगभग समान आकलन व्यक्त किए… जो कि यूरोपियों द्वारा उकसाए और समर्थित होकर, संघर्ष को लंबा खींचने की नीति अपना रहा है।” उशाकोव ने कहा कि ट्रंप ने उम्मीद जताई है कि “यूक्रेन में संघर्ष को समाप्त करने वाला समझौता जल्द ही होने वाला है।”
ईरान पर भी ट्रंप-पुतिन में बातचीत – उशाकोव के अनुसार, पुतिन ने ईरान के साथ युद्धविराम बढ़ाने के ट्रंप के फैसले की प्रशंसा करते हुए इसे “सही” कदम बताया और कहा कि इससे “बातचीत के द्वार खुलेंगे और सामान्य तौर पर स्थिति को स्थिर करने में मदद मिलेगी।” रूसी राष्ट्रपति के सहयोगी ने आगे कहा, “डोनाल्ड ट्रंप ने समाप्त हुए सैन्य टकराव के परिणाम पर अपना आकलन और साथ ही ईरान और उसके नेतृत्व की वर्तमान कठिन स्थिति पर अपने विचार व्यक्त किए।” उशाकोव ने कहा कि रूस ईरान, इजरायल और फारस की खाड़ी के देशों के नेताओं के साथ-साथ अमेरिकी वार्ता टीम के साथ सक्रिय संपर्क जारी रखेगा।