Friday , May 1 2026 11:27 PM
Home / News / नेपाल में बड़ा हादसा, जीप के 700 मीटर गहरी खाई में गिरने से 20 लोगों की मौत, कई घायल

नेपाल में बड़ा हादसा, जीप के 700 मीटर गहरी खाई में गिरने से 20 लोगों की मौत, कई घायल


नेपाल के रोल्पा जिले में बृहस्पतिवार को एक जीप पहाड़ी सड़क से फिसलकर लगभग 700 मीटर गहरी खाई में जा गिरी और इस दुर्घटना में कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना थवांग ग्रामीण नगरपालिका के जलजाला क्षेत्र में हुई, जब बारिश के बीच वाहन कीचड़ भरे रास्ते पर फिसल गया और पहाड़ी से नीचे गिर गया। पुलिस के अनुसार, इस दुर्घटना में 20 लोगों की मौत हो गई।
बारिश के कारण बचाव अभियान में बाधा – रोल्पा जिला पुलिस कार्यालय के सूचना अधिकारी सुनील थापा के अनुसार, शुक्रवार को जलजाला में आयोजित बैसाख पूर्णिमा उत्सव में भाग लेने जा रहे स्थानीय लोगों ने निजी जीप किराए पर ली थी। पुलिस ने बताया कि इलाके में भारी बारिश के कारण बचाव अभियान में बाधा आ रही है। उसने बताया कि दुर्घटना के समय वाहन में सवार यात्रियों की सटीक संख्या अभी तक पता नहीं चल पाई है।
फिसलने की वजह से गिरी जीप – रोल्पा जिला पुलिस कार्यालय के सूचना अधिकारी पुलिस इंस्पेक्टर सुनील थापा नेपाली ने बताया कि बचाव अभियान जारी है और उवा और थाबांग से टीमें तैनात की गई हैं। पुलिस को संदेह है कि बारिश के कारण सड़क पर फिसलन भरी स्थिति के कारण यह दुर्घटना हुई होगी।