Monday , August 3 2026 5:37 AM
Home / Lifestyle / पुराने क्रिसमस ट्री का ऐसे करें रीयूज, बनाएं खूबसूरत Wreath

पुराने क्रिसमस ट्री का ऐसे करें रीयूज, बनाएं खूबसूरत Wreath


क्रिसमस आने में अब दो दिन ही बाकी हैं, इस फेस्टिवल की तैयारियां करने में लोग नए से नए तरीके ढूंढ रहे हैं। जैसे कि हम सब जानते हैं कि इस त्योहार की सबसे बड़ी खासियत क्रिसमस ट्री होता है। लोग हर साल नया ट्री खरीदते हैं और नए तरीके से डैकोरेट भी करते हैं। वहीं, पुराने ट्री को इस्तेमाल किए बिना एक तरफ रख दिया जाता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि उससे भी आप कई क्रिएटिव चीजें बना सकते हैं। इसे इस्तेमाल करने का सबसे अच्छा तरीका क्रिसमस के लिए Wreath (गोलाकार हार) बनाना। जिसे आप मेन गेट या घर की दीवार पर भी सजा सकते हैं। आइए सीखें किस तरीके से बनाएं क्रिसमस के लिए व्रीथ(Wreath)
जरूरी सामान:
1 पुराना क्रिसमस ट्री
गोल आकार मे बना हुआ गत्ता
ग्लू गन और ग्लू
रिब्बन
डैकोरेशन के लिए सामान:
(बेल,बो,स्टार आदि)
बनाने का तरीका:
1. सबसे पहले पुराने पेड़ से इसकी ब्रांचेस काट कर अलग कर लें।
2. अब गत्ते के कटे हुए सर्कल के साथ एक-एक करके इसे लपेटते जाएं। इसके लिए ग्लू गन का इस्तेमाल कर सकते हैं।
3. अपनी पसंद के हिसाब से इसकी दूरी तय करें कि आप कितनी दूरी पर इन्हें लगाना चाहती हैं।
4. इसके बाद इसे रिब्बन, गेंद, स्टार आदि के साथ अपनी मर्जी से सजा सकते हैं।
5. इसे मेन गेट या घर में डैकोरेशन के लिए इस्तेमाल करें।