
इस वक्त ‘बिग बॉस 20’ को लेकर चर्चा जोरों पर है। टेलिविजन और ओटीटी की दुनिया का सबसे कॉन्ट्रोवर्शल रिएलिटी शो इसी वीकेंड 6 सितंबर, 2026 को रिलीज होने जा रहा है। मजेदार ये है कि इस शो का हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम वर्जन भी एकसाथ रिलीज हो रहा है। फिलहाल ‘बिग बॉस 20’ के कंटेस्टेंट्स लिस्ट की खूब चर्चा हो रही है जिसमें एक नया नाम मनोज तिवारी की पहली बेटी रीति तिवारी का है।
‘बिग बॉस तक’ की रिपोर्ट के मुताबिक, रीति तिवारी बिग बॉस 20 में एंट्री करने वाली एक कन्फर्म कंटेस्टेंट हैं। बता दें कि इससे पहले राजनेता और एक्टर रवि किशन की बेटी रीवा किशन ने भी इस साल गठबंधन के शो में भाग लिया था।
‘वैरायटी इंडिया’ ने भी ये कन्फर्म किया है कि रीति तिवारी को सलमान खान के होस्ट वाले इस शो के नए सीजन के लिए कन्फर्म कर लिया गया है। आइए जानते हैं रीति तिवारी के बारे में, वो क्या करती हैं। मनोज तिवारी और उनकी पहली पत्नी रानी तिवारी की लाडली बेटी रीति ‘रीति स्पोर्ट्स’ की डायरेक्टर और जूनी कंपनी (जूलरी फर्म) की को फाउंडर भी हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो रीति ने मुंबई के जमनाबाई नरसी स्कूल (नरसी मोंजी एजुकेशनल ट्रस्ट ) से अपनी स्कूली पढ़ाई पूरी की है।
11 साल की शादीशुदा लाइफ के बाद साल 2011 में अलग हो गए थे – रीति के माता-पिता 11 साल की शादीशुदा लाइफ के बाद साल 2011 में अलग हो गए थे। खुद को सिंगर कम्पोजर और प्रड्यूसर बताने वाली ऋति का अपना यूट्यूब चैनल है, जहां वह अपना संगीत पोस्ट किया करती हैं। इसी के साथ उन्होंने अपने पिता मनोज की तरह 2024 में राजनीति में कदम रखा। अपने एक इंटरव्यू में रीति ने राजनीति में कदम रखने के बारे में बातें करते हुए कहा, ‘मुझे ऊपर वाले की इस योजना का पता नहीं था। मैंने कभी नहीं सोचा था कि राजनीति में आना आज या जल्द ही कभी होगा। मुझे लगा था कि यह मेरे भाग्य में लिखा था लेकिन शायद 10-15 साल बाद।’
मुझे ऊपर वाले की इस योजना का पता नहीं था। मैंने कभी नहीं सोचा था कि राजनीति में आना आज या जल्द ही कभी होगा। मुझे लगा था कि यह मेरे भाग्य में लिखा था लेकिन शायद 10-15 साल बाद। रीति तिवारी
रीति ने बीजेपी जॉइन किया – रीति ने बीजेपी प्रमुख जेपी नड्डा को इसका श्रेय दिया था और कहा था. ‘उन्होंने मुझमें कोई काबिलियत देखी होगी इसलिए मुझे पार्टी जॉइन कराया होगा।’ इन सबके अलावा रीति एक एनजीओ में भी काम करती हैं। उन्हें गाना लिखने और डांस का भी जबरदस्त शौक है। बता दें कि साल 2020 में रीति तिवारी ने हिंदी गीत ‘चले आओ’ को अपनी आवाज दी था और इस गाने के म्यूजिक वीडियो में नंदीश संधू के साथ चार्ली चौहान नजर आई थीं।
Home / Entertainment / Bollywood / मनोज तिवारी की बेटी रीति ले रहीं सलमान के शो में एंट्री, पहली पत्नी से हुई इस बेटी में बड़े हुनर
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website