
4 मार्च भारत के इतिहास में अहम दिन है। इसी दिन भारतीय नौसेना को को उसका पहला विमान वाहक पोत आईएनएस विक्रांत मिला था। साल 1957 में भारत ने इसे ब्रिटेन की रॉयल नेवी से अधूरे कंस्ट्रक्शन के साथ खरीदा था। 1961 में इसका निर्माण पूरा हुआ और 4 मार्च को इसे सेवा में ले आया गया। विक्रांत के कारण भारत का समुद्र में दबदबा बढ़ गया था। 1971 में इंडो-पाक वॉर में इस विमान वाहक पोत के कारण पाकिस्तान के पसीने छूट गए थे।
1788: कलकत्ता गजट का प्रकाशन शुरू। आज इसे गजट ऑफ गवर्नमेंट ऑफ वेस्ट बंगाल के नाम से जाना जाता है।
1858: ब्रिटिश अधिकारी जे पी वॉकर तकरीबन 200 कैदियों को लेकर कलकत्ता से अंडमान और निकोबार के लिए रवाना। इन लोगों में ज्यादातर 1857 के विद्रोह के आरोपी थे।
1879: लड़कियों को उच्च शिक्षा देने के लिए कलकत्ता में बेथुन कॉलेज की स्थापना। यह ब्रिटेन से बाहर पहला महिला कॉलेज था।
1933: फ्रेंकलिन डी रूजवेल्ट ने अमेरिका के 32वें राष्ट्रपति के तौर पर पदभार संभाला।
1951: नई दिल्ली में पहले एशियाई खेलों का आयोजन।
1961: भारत के पहले विमान वाहक पोत आईएनएस विक्रांत ने सेना के लिए अपनी सेवाएं देना शुरू किया।
1975: मूक सिनेमा के बेहतरीन अभिनेता चार्ली चैपलिन को 85 वर्ष की आयु में नाइट की उपाधि प्रदान की गई। अपने अनूठे हावभाव और शारीरिक उछल कूद से कभी चेहरे पर मुस्कान तो कभी आंखों में पानी ला देने वाले ‘सर चार्ल्स’ को देर से ही सही, उनकी सशक्त अदाकारी का सम्मान मिला।
1980: जिम्बाब्वे के राष्ट्रवादी नेता रॉबर्ट मुगाबे के चुनाव में भारी जीत हासिल करने के बाद वह जिम्बाब्वे के प्रथम अश्वेत प्रधानमंत्री बने।
2009: राजस्थान के पोखरन से ब्रह्मोस प्रक्षेपास्त्र के नये संस्करण का परीक्षण।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website