Tuesday , May 19 2026 4:31 PM
Home / News / UAE के न्यूक्लियर पावर प्लांट पर ड्रोन हमले के बाद लगी भीषण आग, अबू धाबी ने कहा- हमें जवाब देने का अधिकार

UAE के न्यूक्लियर पावर प्लांट पर ड्रोन हमले के बाद लगी भीषण आग, अबू धाबी ने कहा- हमें जवाब देने का अधिकार


संयुक्त अरब अमीरात ने कहा है कि रविवार उसके परमाणु ऊर्जा प्लांट पर हुआ है, जिसके चलते आग लग गई। अबू धाबी के अधिकारियों ने इसे खतरनाक उकसावा बताया है। देश के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि तीन ड्रोन पश्चिमी सीमा की तरफ से UAE में घुसे थे। दो ड्रोन को रोक लिया गया लेकिन तीसरे ने अबू धाबी में स्थित बराकाह परमाणु ऊर्जा संयंत्र की भीतरी सीमा के बाहर एक बिजली जनरेटर को निशाना बनाया, जिससे आग लग गई।
UAE ने दी जवाबी हमले की धमकी – यह घटना ऐसे समय में हुई है जब अमेरिका और इजरायल के ईरान के साथ टकराव खत्म करने के प्रयास अटक गए हैं और खाड़ी क्षेत्र की सुरक्षा पर तनाव का खतरा बना हुआ है। UAE ने इस हमले के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है, लेकिन इसे खतरनाक घटनाक्रम बताया है। UAE के विदेश मंत्रालय ने हमले को “आक्रामकता का एक अस्वीकार्य कृत्य” बताया और कहा कि उसे किसी भी तरह की “दुश्मनी का जवाब देने का अधिकार” है।
विदेश मंत्रालय ने आगे कहा कि शांतिपूर्ण परमाणु ऊर्जा सुविधाओं निशाना बनाना अंतरराष्ट्रीय कानून, संयुक्त राष्ट्र चार्टर और मानवीय कानून के सिद्धांतों का घोर उल्लंघन है। अधिकारियों ने यह नहीं बताया कि ड्रोन कहां से लॉन्च किया गया, लेकिन UAE ने पहले ईरान पर अपने ऊर्जा ठिकानों पर हमला करने का आरोप लगाया है और इसे क्षेत्र में संघर्ष का बढ़ना कहा है।
हमले में कोई घायल नहीं – स्थानायी अमीराती अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है और रेडियालॉजिकल सुरक्षा स्तर और कामकाज पर कोई असर नहीं पड़ा है। अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) ने कहा कि वह स्थिति पर करीब से नजर रखे हुए है। IAEA के डायरेक्टर जनरल राफेल ग्रासी ने इस घटना जताई और परमाणु सुरक्षा को खतरे में डालने वाली सैन्य गतिविधि को अस्वीकार्य बताया।
UAE पर ईरान ने किए सबसे ज्यादा हमले – 28 फरवरी को ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध शुरू होने के बाद ईरान ने UAE और दूसरे खाड़ी देशों पर बार-बार हमले किए हैं। लेकिन ईरान के हमलों का सबसे ज्यादा निशाना UAE बना है, जिसके ऊपर 550 से ज्यादा मिसाइलें और 2800 से ज्यादा ड्रोन लॉन्च कर दिए थे। UAE ने कहा है कि ईरान ने उसके नागरिक और ऊर्जा से जुड़े ढांचे पर हमले किए हैं। वहीं, तेहरान ने कहा है कि ईरान के खिलाफ हमलों में UAE शामिल रहा है।
रविवार को ही सऊदी अरब के रक्षा मंत्रालय ने उसके क्षेत्र में ड्रोन घुसने के बारे में जानकारी दी है। इसने बताया कि तीन ड्रोन इराक की तरफ से उसके हवाई क्षेत्र में घुस आए थे, जिसे उसने बीच में रोककर नष्ट कर दिया।