
हॉलीवुड मॉडल और एक्ट्रेस माईलीन क्लैस हाल ही में ग्लोबल रेडियो स्टूडियो के बाहर स्पॉट किया गया। इस दौरान 42 साल की गायिका और ब्रॉडकास्टर ब्लैक कलर की आउटफिट में नजर आईं।
इसके साथ उन्होंने ब्लैक कलर का कोट कैरी किया था। ड्रेस के साथ खुले बाल और शेड्स उनके लुक को चार-चांद लगा रहे हैं।
पैपराजी पर नजर पड़ते ही माईलीन ने स्टाइलिश अंदाज में पोज दिए। इस खूबसूरत ड्रेस के साथ उन्होंने व्हाइट बैग कैरी किया। माईलीन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
बता दें कि माईलीन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं। माईलीन सोशल साइट पर भी काफी एक्टिव रहती हैं।
वह आए दिन फैंस के साथ अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। माईलीन इन दिनों Simon Motson नाम के एक शख्स को डेट कर रही हैं।
Home / Entertainment / ऑल ब्लैक लुक में 42 की माईलीन क्लैस का स्टनिंग लुक, रेडियो स्टूडियो के बाहर यूं दिए पोज
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website