
हॉलीवुड की जानी-मानी हस्ती और सफल बिजनेसवुमन काइली जेनर दुनियाभर में मशहूर हैं। हसीना न काइली कॉस्मेटिक्स के नाम से अपनी लग्जरी ब्रांड बनाई, तो वह अपने लुक्स के चलते भी चर्चा में आ जाती हैं। 27 साल की ये हसीना अपने अक्सर ही हॉटनेस से भरपूर फोटोज शेयर करती हैं। जिसमें उनका कातिलाना अंदाज देखने को मिलता है। लेकिन, अब दो बच्चों की मां काइली का डिज्नी की रियल लाइफ प्रिंसेस बनने का सपना पूरा हो गया गया।
दरअसल, काइली पेरिस फैशन वीक के फाइनल शो का हिस्सा बनीं और Coperni के लिए रैंप वॉक किया। जिसमें कैसल के सामने आतिशबाजी के बीच हसीना ने ब्लैक गाउन में डिज्नी प्रिंसेस की तरह तैयार होकर डेब्यू किया। जिसमें इस करोड़पति हसीना का अंदाज हर किसी को दीवाना बना गया। यकीनन आप भी उनके इस लुक पर फिदा हो जाएंगे। (फोटो साभार: इंस्टाग्राम @kyliejenner)
स्लीपिंग ब्यूटी कैसल के सामने प्रिंसेस बनीं काइली – काइली ने Coperni के स्प्रिंग/समर 2025 के क्लोजिंग शो के लिए ब्लैक बॉल गाउन चुना। जिसमें वह किसी प्रिंसेस से कम नहीं लगीं, तो बैकग्राउंड में नजर आ रहे स्लीपिंग ब्यूटी कैसल ने उनके इस लुक को और भी खास बना दिया। काइली का भी कहना है कि वह इस फेयरीटेल नाइट को कभी भूल नहीं पाएंगी, जहां उन्हें रियल लाइफ प्रिंसेस जैसा फील हुआ।
दो अलग-अलग फैब्रिक से बना है गाउन – पेरिस फैशन वीक में पहली बार वॉक करते हुए काइली दो अलग-अलग फैब्रिक से बने गाउन में दिखीं। इस ऑफ शोल्डर गाउन के अपर पोर्शन को ब्लैक वेलवेट से बनाया गया है, तो ब्लैक बुफेटा फैब्रिक से बनी स्कर्ट में शाइन आ रही है। जिसमें दिया गया बॉल गाउन इफैक्ट काफी शानदार लग रहा है। वहीं, इसकी ट्रेल भी कमाल की लगी। जिससे रनवे पर वॉक करते हुए हसीना का स्टाइल एकदम परफेक्ट था।
प्रिंसेस फील के लिए ग्लव्स भी पहने – इस लुक को प्रिंसेस फील देने के लिए हसीना ने वेलवेट के लॉन्ग ग्लव्स भी स्टाइल किए। जिस पर बेल्ट के साथ डिजाइन बना है, जो शानदार लगा और ये ड्रामेटिक ड्रेस शो की हाइलाइट बन गई। जिसे पहनकर काइली भी बेहद गॉर्जियस लगीं।
ड्रेस हाइलाइट करने के लिए नहीं पहनी एक्सेसरीज – काइली ने अपने इस लुक के साथ कोई भी एक्सेसरीज स्टाइल नहीं की। जिससे उनकी आउटफिट हाइलाइट हो रही है। वहीं, अपने मेकअप को भी हसीना ने पिंकिश टोन के साथ सटल रखा और बालों को साइड पार्टिंग करके हल्का वैवी टच देकर खुला छोड़ा। जिसमें उनका ओवरऑल लुक कमाल का लगा और वह फैंस का दिल जीत गईं
Home / Entertainment / करोड़पति काइली का 27 की उम्र में पूरा हुआ डिज्नी प्रिंसेस बनने का सपना, आतिशबाजी के बीच काले गाउन में छाई हसीना
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website