Tuesday , September 29 2026 12:38 PM
Home / Sports / MMA फाइटर ने घुटनों पर ‘विल यू मैरी मी’ का टैटू बनाकर किया GF को प्रपोज

MMA फाइटर ने घुटनों पर ‘विल यू मैरी मी’ का टैटू बनाकर किया GF को प्रपोज


एम.एम.ए. फाइटर विंस मर्डांक ने गर्लफ्रैंड कीरा फेइटनर को प्रपोज करने के लिए इतना यूनिक आइडिया निकाला कि कीरा हां करे बिना रह नहीं सकी। दरअसल विंस ने अपनी टांग पर ‘विल यू मैरी मी’ का टैटू बनवा रखा था। खास बात यह थी कि इसमें हां और ना के दो ऑप्शन भी दिए गए थे। इसे देखकर कीरा से रहा नहीं गया। उन्होंने फौरन विंस को शादी के लिए हां कर दिया। प्रपोज स्वीकार करने के बाद कीरा ने कहा कि सबसे अच्छी बात यह है कि विंस ताउम्र यह टैटू अपने साथ लेकर चलेंगे।
वहीं, विंस से जब पूछा गया कि उन्होंने घुटनों पर ही उक्त टैटू क्यों बनवाया, पर वह बोले- दरअसल मैं चाहता था कि कीरा को जब मैं प्रपोज करूं तो माहौल पूरी तरह रोमांटिक हो। इसके लिए मैंने घुटनों पर बैठना था। तो सोचा घुटने पर ही टैटू बनवा लेता हूं। मेरा यह आइडिया मेरे काम आ गया। विंस ने कहा कि प्रपोज से पहले मैं अविश्वसनीय रूप से घबरा गया था। हम लगभग आधे घंटे के लिए पैदल यात्रा कर रहे थे और मैं सही मौके की तलाश में था। मैं उससे पूछने की हिम्मत जुटा रहा था।
आखिरकार मैं ऐसी जगह रुका जो तस्वीर के लिए एकदम अच्छी थी। मैंने भाषण भी तैयार किया था लेकिन मौके पर मैं भूल गाया। फिर मैंने किरा को मेरे घुटने से टेप हटाने को कहा। उसे कुछ सुनाई नहीं दिया। मैं फिर चिल्लाकर बोला- टेप हटाओ। किरा पहले तो डर गई। तभी मैंने उसे फौरन विल यू मैरी मी बोल दिया। विंस बोले- मैं खुश था क्योंकि किरा ने हां में इसका जवाब दिया था।