Saturday , September 12 2026 8:22 PM
Home / Entertainment / मातृत्व मेरी जिंदगी का सबसे बेहतरीन हिस्सा : कैमरून डियाज

मातृत्व मेरी जिंदगी का सबसे बेहतरीन हिस्सा : कैमरून डियाज


अभिनेत्री कैमरून डियाज को लगता है कि मातृत्व का अहसास सबसे अच्छी चीज है, जिससे वह गुजर रही हैं। फीमेल फस्र्ट डॉट को डॉट यूके की रिपोर्ट के अनुसार, व्हू, व्हाट् वियर की सीईओ कैथरीन पावर से इंट्रैक्शन के दौरान कैमरून, जिन्होंने हाल ही में बेटी रेडिक्स को जन्म दिया है, ने बताया कि मां बनने के बाद किस तरह उनका जीवन परिवर्तित हो गया।

अभिनेत्री ने कहा, “मुझे मां बनकर बहुत अच्छा लग रहा है। यह मेरी जिंदगी का सबसे बेहतरीन हिस्सा है।”

उन्होंने आगे कहा, “मैं बहुत आभारी और बहुत खुश हूं और यह अब तक की सबसे अच्छी चीज है और मैं बेंज के साथ इसे पाकर बहुत भाग्यशाली महसूस करती हूं और हम सबसे अच्छा वक्त गुजार रहे हैं। मैं रोमांचित हूं। मुझे विश्वास नहीं हो रहा है।”