Sunday , May 24 2026 10:43 AM
Home / Sports / मुनरो का यह रिकॉर्ड रोहित के 3 दोहरे शतकों से कम नहीं

मुनरो का यह रिकॉर्ड रोहित के 3 दोहरे शतकों से कम नहीं


भारत के ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा के नाम क्रिकेट जगत में एक ऐसा रिकॉर्ड दर्ज हैं जिसे तोडऩा भविष्य में शायद ही किसी बल्लेबाज के लिए संभव हो। यह रिकॉर्ड है वनडे क्रिकेट में तीन दोहरे शतक लगाने का। लेकिन क्या आपको पता है कि न्यूजीलैंड के कोलिन मुनरो ने भी कुछ ऐसे रिकॉर्ड बनाए हैं जो रोहित के तीन दोहरे शतकों के बराबर है। शाहिद अफरीदी का 37 गेंद में शतक का रिकॉर्ड तोडऩे वाले मुनरो के नाम एक और ऐसा रिकॉर्ड दर्ज है जिसके आसपास भी कोई खिलाड़ी नहीं फटक रहा। यह रिकॉर्ड है- वनडे फार्मेट में सबसे तेज तीन पचासे बनाने का। बता दें कि मुनरो तीन बार केवल 18 गेंदों में ही पचासा मार चुके हैं। यह रिकॉर्ड इसलिए भी खास है क्योंकि इससे पहले अगर किसी बल्लेबाज ने 18 गेंदों में तेज पचासा मारा है तो यह वाक्या केवल एक बार ही हुआ। लेकिन मुनरो ने ऐसे कारनामे को 3 बार अंजाम दिया है। ऐसे में जिस तरह रोहित शर्मा तीन दोहरे शतक के साथ सबसे ऊपर खड़े हुए हैं। वहीं, दूसरी तरफ मुनरो के इन तेज पचासों की तारीफ होना जायज भी है।